यूपी सरकार की बड़ी पहल: गोरखगिरी मंदिर व वाल्मीकि आश्रम तक रोप-वे से आसान होगा सफर

जनपद महोबा के गोरखगिरी मंदिर एवं जनपद चित्रकूट के लालापुर में बाल्मीकि आश्रम पर रोप-वे परियोजना को पर्यटन

Jul 8, 2026 - 19:02
 0  5
यूपी सरकार की बड़ी पहल: गोरखगिरी मंदिर व वाल्मीकि आश्रम तक रोप-वे से आसान होगा सफर
यूपी सरकार की बड़ी पहल: गोरखगिरी मंदिर व वाल्मीकि आश्रम तक रोप-वे से आसान होगा सफर
  • जनपद महोबा के गोरखगिरी मंदिर एवं चित्रकूट स्थित लालापुर में बाल्मीकि आश्रम के लिए पीपीपी मोड पर रोप-वे परियोजना शुरू की जायेगा
  • दोनों आस्था के स्थलों पर रोप-वे सेवा शुरू होने से पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा और बढ़ेगा पर्यटन-जयवीर सिंह

लखनऊ: जनपद महोबा के गोरखगिरी मंदिर एवं जनपद चित्रकूट के लालापुर में बाल्मीकि आश्रम पर रोप-वे परियोजना को पर्यटन विकास की दृष्टि से पीपीपी मोड पर निजी निवेशकों के माध्यम से विकसित और संचालित किया जायेगा। इसके लिए आवश्यक कार्यवाही पूरी की जा रही है। शीघ्र ही इस परियोजना की समस्त प्रक्रिया पूरी कराते हुए रोप-वे का संचालन शुरू करा दिया जायेगा। इससे गोरखगिरी मंदिर एवं जनपद चित्रकूट के लालापुर में बाल्मीकि आश्रम का दर्शन एवं भ्रमण करने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत प्राप्त होगी। इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गोरखगिरी जनपद महोबा का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। गोरखगिरी पर्वत बहुत ही खूबसूरत स्थल है। मान्यता है कि गुरू गोरखनाथ कुछ समय के लिए अपने सातवें शिष्य सिद्धो दीपकनाथ के साथ इसी पर्वत पर तपस्या की थी। यहां वर्ष भर श्रद्धालु आते रहते हैं। ऊॅचाई पर स्थित होने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसी प्रकार चित्रकूट के लालापुर में बाल्मीकि आश्रम भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु पधारते हैं। रोप-वे के संचालित हो जाने से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में कई गुना बढ़ोत्तरी होगी तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि इसी प्रकार जनपद गोरखपुर में स्थित परमहंस योगानन्द जी की जन्म स्थली के पर्यटन विकास की परियोजना की पूरी हो जाने के पश्चात उसके रख-रखाव एवं संचालित किये जाने के लिए योगदा सत्संग सोसायटी, सोसायटी ऑफ इंडिया कोलकाता को हस्तान्तरित कराये जाने के संबंध में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कराये जाने का प्रस्ताव है। समझौता ज्ञापन का ड्राफ्ट तैयार करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। 

Also Read- Special Story: विकास के नए कीर्तिमान रच रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी ने यूपी को 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5,551 परियोजनाओं की सौगात

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।