Firozabad: झुग्गी से पक्के मकान में पहुंची माया देवी, संकट में सहारा बनी योगी सरकार। 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा

Dec 20, 2025 - 22:29
 0  25
Firozabad: झुग्गी से पक्के मकान में पहुंची माया देवी, संकट में सहारा बनी योगी सरकार। 
झुग्गी से पक्के मकान में पहुंची माया देवी, संकट में सहारा बनी योगी सरकार। 
  • फिरोजाबाद की माया देवी के सपने को साकार करने का माध्यम बनी मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)
  • योजना से लाभान्वित होकर माया को मिला पक्का घर, बच्चों का भविष्य भी हुआ सुरक्षित
  • योगी सरकार में समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा सरकारी योजनाओं का लाभ

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत असुआ की निवासी माया देवी की कहानी इस संकल्प की एक जीवंत मिसाल है। पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद माया देवी का जीवन दुखों से भर गया था। दो छोटे बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी और रहने के लिए पक्का मकान न होना उनकी सबसे बड़ी समस्या थी। माया देवी अपने परिवार के साथ तिरपाल से बनी एक कच्ची झुग्गी में रहने को मजबूर थीं। बारिश और ठंड के मौसम में इस झुग्गी में रहना किसी चुनौती से कम नहीं था। साथ ही, उन्हें हर समय अपने और बच्चों की सुरक्षा की चिंता बनी रहती थी।

  • निराश्रितों के लिए बनी संजीवनी

जब माया देवी को जानकारी मिली कि योगी सरकार विधवा और निराश्रित महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध करा रही है, तो उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवेदन किया। पात्रता सर्वे में उन्हें योग्य पाया गया और योजना के अंतर्गत उनके आवास को स्वीकृति प्रदान की गई। सरकार द्वारा आवास निर्माण के लिए कुल 1 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि तीन किश्तों में सीधे उनके खाते में भेजी गई। इसमें पहली किश्त 40 हजार रुपये, दूसरी किश्त 70 हजार रुपये और तीसरी किश्त 10 हजार रुपये शामिल है।

  • विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ

आवास निर्माण के साथ-साथ माया देवी को 90 दिन की मनरेगा मजदूरी के रूप में 22,680 रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। इस दोहरी सहायता से वह आर्थिक संकट से उबर सकीं और सम्मान के साथ अपने घर का निर्माण कर सकीं। इसके अतिरिक्त, माया देवी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से भी लाभान्वित हुई हैं। आज उनका पक्का मकान पूरी तरह बनकर तैयार है, जहां वह अपने बच्चों के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं।

  • माया देवी के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का मुख्य उद्देश्य समाज के सबसे वंचित और जरूरतमंद वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना है। माया देवी जैसी पात्र महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर आवास, उज्ज्वला योजना और मनरेगा मजदूरी का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनपद में कोई भी पात्र व्यक्ति आवासविहीन न रहे। माया देवी के जीवन में आया यह सकारात्मक बदलाव प्रशासन के लिए भी संतोष का विषय है।

  • सुनहरे भविष्य की नई शुरुआत

आज माया देवी अपने कठिन अतीत को पीछे छोड़कर खुशहाल जीवन की ओर बढ़ रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पक्के घर ने उनके बच्चों को शिक्षा के लिए बेहतर और सुरक्षित वातावरण दिया है। माया देवी ने कहा कि अब उन्हें बारिश, ठंड या असुरक्षा का कोई भय नहीं है। सरकार ने उन्हें केवल एक घर नहीं, बल्कि सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया है। उनकी कहानी इस बात का प्रमाण है कि जब सरकारी नीतियां संवेदनशील होती हैं, तो वे जरूरतमंदों के जीवन में स्थायी बदलाव ला सकती हैं।

बीते दो वर्षों में लाभान्वित हुए लोगों की संख्या 
वर्ष 2024-25
लक्ष्य: 1553
स्वीकृत: 1553
निर्मित: 1541
निर्माणाधीन: 12

वर्ष 2025-26
लक्ष्य: 1207 आवास
स्वीकृत: 1207 आवास
प्रथम किश्त जारी: 632
निर्माणाधीन आवास: 632
शेष: प्रक्रियाधीन

Also Read- Lucknow: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल: हर मंगलवार मनाया जा रहा है 'प्रेरणा दिवस'।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।