Hardoi News: विद्यालय की भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर हुई पैमाइश मौके पर जांच करने पहुंची राजस्व टीम। 

अहिरोरी विकास खंड में सलेमपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर गांव के लोगों द्वारा उच्च न्यायालय में जांच की अपील की गई थी। जिसमें बताया कि...

By INA News Desk
Nov 10, 2024 - 16:51
99 Views
Hardoi News: विद्यालय की भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर हुई पैमाइश मौके पर जांच करने पहुंची राजस्व टीम। 
Advertisement
Advertisement

अहिरोरी/हरदोई। सलेमपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर उच्च न्यायालय के आदेश पर शनिवार को राजस्व चकबंदी संयुक्त टीम ने गांव पहुंच कर गाटा संख्या 624 की पैमाइश कर निशानदेही की।

जानकारी अनुसार अहिरोरी विकास खंड में सलेमपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर गांव के लोगों द्वारा उच्च न्यायालय में जांच की अपील की गई थी। जिसमें बताया कि उपरोक्त गाटा संख्या 624 जो पाठशाला के नाम दर्ज है, पर अवैध कब्जा है इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी हरदोई द्वारा गठित टीम में एसीओ चकबंदी  शकील अहमद व राजस्व की ओर से कानूनगो अतुल शुक्ला, हल्का लेखपाल सुधांशु सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल परमेश्वरदीन आदि ने मामले की जांच करते हुए विवादित भूमि की पैमाइश कर निशानदेही की।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने लिया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारिया का जायजा।

पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर चकबंदी व अधिकारियों द्वारा कोई माकूल जवाब नहीं दिया गया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक ब्रह्म कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव के कुछ अराजक तत्वों द्वारा विद्यालय की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था जिसकी अधिकारियों द्वारा जांच की गई है। विद्यालय की संपत्ति पर कोई काबिज नहीं हो सकता है कुछ अन्य भूमि पर भी लोग काबिज है जिसे जल्द कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement