जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण व गंगा समिति की बैठक: वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन व गंगा ग्राम विकास पर जोर।

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति व जिला गंगा ....

Jul 23, 2025 - 18:07
39 Views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण व गंगा समिति की बैठक: वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन व गंगा ग्राम विकास पर जोर।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण व गंगा समिति की बैठक

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण से सम्बंधित फोटो व सेल्फी हरीतिमा ऐप पर अधिक से अधिक अपलोड की जाएं। ऐप पर जाने के लिए क्यूआर कोड का भी प्रयोग किया जा सकता है। ग्राम चौपाल में पर्यावरण व वन संरक्षण से सम्बंधित विषय शामिल किये जाएं। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सहजन के दो पौधे उपलब्ध कराये जाएं।

जल जनित रोगों की रोकथाम के उपाय किये जाएं। बायोमेडिकल कचरे के निस्तारण के लिए सम्बंधित को जागरूक किया जाये। नगर निकायों में कचरा पृथक्करण के व्यवस्था को सुचारु रखा जाये। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की उचित व्यवस्था की जाये। राजघाट में कटरी छिबरामऊ के पास भगीरथ द्वार बनवाया जाये। गंगा ग्रामों में कराये जा रहे विकास कार्यों की सूची वन विभाग को सम्बंधित विभागों की ओर से उपलब्ध करायी जाये। जिलाधिकारी ने लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण न करने पर लोक निर्माण विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। गंगा ग्रामों के लिए विकेंद्रीकृत एसटीपी का प्रस्ताव तैयार किया जाये।

राजघाट व बेरिया घाट पर घाट बनवाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाये जिसमें सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सम्मिलित किया जाये। उन्होंने नगर निकायों को निर्देशित किया कि सभी एमआरएफ सेंटरों को पूरी तरह से सक्रिय किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, डीएफओ जेबी शेंडे, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक अशोक सिंह, अन्य सम्बंधित अधिकारी व समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।

Also Read- थाना समाधान दिवस: जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश- जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला मजिस्ट्रेट के कड़े निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow