Uttarakhand News: बाजपुर के 20 गांव की भूमि के निस्तारण को सीएम को भेजा ज्ञापन। 

भूमि बचाओ मुहिम एवं संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने बताया बाजपुर के बीस गाँव की 5838 एकड भूमि के सरकार द्वारा छीने....

Mar 17, 2025 - 18:04
 0  27
Uttarakhand News: बाजपुर के 20 गांव की भूमि के निस्तारण को सीएम को भेजा ज्ञापन। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: बीस गाँव की 5838 एकड़ भूमि के अधिकारों की मांग एवं किसानो की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में एसडीएम के गैर मौजूदगी में उनके कर्मचारी संजीव चौहान को ज्ञापन देकर कार्यवाही करने की मांग की।भूमि बचाओ मुहिम एवं संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने बताया बाजपुर के बीस गाँव की 5838 एकड भूमि के सरकार द्वारा छीने गए भूमिधरी अधिकारों के सम्बन्ध में चल रहे धरने को स्थगीत करवाते समय उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन भदौरिया एडीएम पंकज उपाध्याय एसडीम डॉक्टर अमृता शर्मा की उपस्थिति में तीन माह में समाधान का आवश्वासन दिया गया था।आज दो माह पूर्ण हो चुके हैं,आगामी एक माह में समस्या का समाधान कर दिया जाये। और नई कृर्षि व्यपार निति रद्द की जाए। इसके साथ ही एम०एस०पी० की कानूनी गारन्टी दो व किसानों का कर्जा माफ किया जाए। और स्मार्ट मीटर योजना बन्द की जाए। गेहूँ मूल्य पर बोनस दिया जाए।

Also Read- Baitul News: आयल मिल के फिल्टर टैंक में दो कर्मचारियों के शव मिलने के बाद गुस्साए परिजनों ने दो बार किया चक्काजाम

उपरोक्त समस्या का गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए समधान किये जाने का कष्ट करें। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रदेश अध्यक्ष वल्ली सिंह चीमा ने कहा किसानों की 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के अधिकार एवं किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान जल्द किया जाए वरना किसानों को मजबूर होकर आंदोलन करने के लिए वाध्य होना पड़ेगा।इस मौके पर दर्शन गोयल,राजेंद्र बेदी,महेंद्र सिंह रंधावा,गुरजीत सिंह समरा,सुखविंदर सिंह, सतपाल सिंह,योगेश कुमार सैनी, खेम,करण सैनी,बेअंत सिंह, जगदीप सिंह,सव्वा सिंह, जसविंदर सिंह,लखविंदर सिंह, राज किशोर आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।