UP News: वाद्य यंत्रों के खरीद में शासकीय धन का दुरूपयोग- संस्कृति निदेशालय के सहायक निदेशक व वैयक्तिक सहायक निलम्बित। 

अधोमानक सामग्री तथा आपूर्ति में अनियमितता पाए जाने पर संस्कृति निदेशालय के सहायक निदेशक डॉ0 राजेश अहिरवार तथा वैयक्तिक सहायक कुलदीप सिंह निलम्बित....

Apr 25, 2025 - 18:57
 0  47
UP News: वाद्य यंत्रों के खरीद में शासकीय धन का दुरूपयोग- संस्कृति निदेशालय के सहायक निदेशक व वैयक्तिक सहायक निलम्बित। 

लखनऊ: विशेष सचिव संस्कृति की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय समिति की जांच रिपोर्ट में ग्रामसभाओं में वितरित किये जाने वाले वाद्य यंत्रों के खरीद में एवं शासकीय धन का दुरूपयोग तथा अधोमानक गुणवत्ता पाये जाने पर संस्कृति निदेशालय उ0प्र0 के सहायक निदेशक डॉ0 राजेश अहिरवार तथा वैयक्तिक सहायक संस्कृति निदेशालय कुलदीप सिंह को दोषी पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए इन दोनो के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित कर दी गई है।

यह जानकारी देते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि वाद्य यंत्रों के खरीद के सम्बंध में जांच समिति की आख्या को देखते हुए प्रथम दृष्टया पाया गया कि डॉ0 राजेश अहिरवार सहायक निदेशक एवं वैयक्तिक सहायक श्री कुलदीप सिंह भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता एवं खरीद प्रक्रिया में अनियमितता बरतने के दोषी पाए गए। इन दोनों कर्मियों ने अपर निदेशक संस्कृति निदेशालय द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन नहीं किया, जिससे वाद्य यंत्रों की दर का निर्धारण करने का आधार न होने के कारण वाद्य यंत्र अत्यधिक ऊँचे दर पर क्रय किया गया, जिससे शासकीय धनराशि का दुरूपयोग हुआ।

Also Read- UP Board Result 2025: मात्र 43 दिन में घोषित हुए यूपी बोर्ड के परिणाम- बेटियों ने फिर मारी बाजी, बेटियों का उत्तीर्ण प्रतिशत बेटों से अधिक- सीएम

पर्यटन मंत्री ने बताया कि आपूर्ति की गई सामग्री का भौतिक सत्यापन भी नहीं कराया गया, जिससे आपूर्ति किये गए वाद्य यंत्रों की गुणवत्ता भी मानक के अनुरूप सुनिश्चित नहीं की जा सकी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। भ्रष्टाचार में लिप्त होने तथा वित्तीय अनियमितता, उदासीनता एवं लापरवाही तथा शासकीय धन का दुरूपयोग करने पर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संस्कृति निदेशालय के इन दोनों कर्मियों के निलम्बन आदेश 24 अप्रैल, 2025 को प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति श्री मुकेश मेश्राम की ओर से जारी कर दिये गये हैं। निलम्बन अवधि में डॉ0 राजेश अहिरवार संस्कृति निदेशालय से सम्बद्ध रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।