मोहित सिंह ने पांचाल घाट से शिव संकट हरण मंदिर तक की अंग प्रदक्षिणा यात्रा।

Hardoi News: धार्मिक आस्था और संकल्प की मिसाल पेश करते हुए मोहित सिंह नामक श्रद्धालु निवासी पसिगबा पांचाल घाट फर्रुखाबाद गंगा... 

By INA News Desk
Aug 4, 2025 - 18:32
71 Views
मोहित सिंह ने पांचाल घाट से शिव संकट हरण मंदिर तक की अंग प्रदक्षिणा यात्रा।
मोहित सिंह ने पांचाल घाट से शिव संकट हरण मंदिर तक की अंग प्रदक्षिणा यात्रा।

टोडरपुर/हरदोई। धार्मिक आस्था और संकल्प की मिसाल पेश करते हुए मोहित सिंह नामक श्रद्धालु निवासी पसिगबा पांचाल घाट फर्रुखाबाद गंगा जी से जल भरकर शिव संकट हरण मंदिर सकाहा हरदोई तक अंग  प्रदक्षिना यात्रा कर रहा है। लगभग 75 किलो मीटर की यात्रा है मोहित सिंह शाहाबाद के पास पासगवां गांव के रहने वाले है यह यात्रा पूरी तरह धार्मिक समर्पण और तप का प्रतीक मानी जा रही है, जिसमें मोहित सिंह हर एक कदम पर अंग   प्रदक्षिना कर आगे बढ़ रहा है।

  • धर्म और आस्था का अद्भुत संगम

इस कठिन और तपस्वी यात्रा के दौरान मोहित सिंह का उद्देश्य ईश्वर की कृपा प्राप्त करना और समाज को यह संदेश देना है कि सच्चे मन से किया गया संकल्प अवश्य पूर्ण होता है। अंग प्रदक्षिना यात्रा के दौरान ग्रामीण जन श्रद्धा से उन्हें फूल माला पहनाते हैं और जलपान कराते हैं। यह दृश्य लोगों के बीच गहरी भक्ति और आस्था का भाव जगा रहा है।

  • श्रद्धालु जुटे स्वागत में

गांव-गांव से लोग इस प्रथम यात्रा के साक्षी बनने के लिए एकत्र हो रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मोहित सिंह की आस्था और संकल्प को देख भावुक हो उठते हैं। शिव संकट हरण मंदिर सकाहा पहुंचने के साथ ही मोहित सिंह विशेष पूजा-अर्चना करेंगे बताया गया कि जिला हरदोई का पहला लड़का है जो इस तरह आस्था से जुड़कर भोलेनाथ के दरबार तक पहुंचेगा। 

Also Read- Hardoi : वैश्य समाज महिला संगठन और भाजपा महिला मोर्चा ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow