Lucknow News: राज्य महिला आयोग मे मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, बैठक मे आयोग के कार्यों की हुई समीक्षा। 

मासिक बैठक में विगत माह में आयोग के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला जनसुनवाई, वन स्टाप सेन्टर, महिला चिकित्सालय...

Mar 28, 2025 - 19:34
49 Views
Lucknow News: राज्य महिला आयोग मे मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, बैठक मे आयोग के कार्यों की हुई समीक्षा। 


   
Lucknow News: उ.प्र. राज्य महिला आयोग में मासिक बैठक राज्य महिला आयोग की मा. अध्यक्ष, डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारम्भ आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान,  उपाध्यक्ष अपर्णा यादव द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

अध्यक्ष द्वारा मासिक बैठक में विगत माह में आयोग के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला जनसुनवाई, वन स्टाप सेन्टर, महिला चिकित्सालय, महिला बन्दीगृह, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय आदि के निरीक्षण की समीक्षा की गयी तथा आवश्यकतानुसार सम्बन्धित विभाग को पत्र भेजे जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में आयोग द्वारा आगामी माह में किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Also Read- Lucknow News: शौर्य वाटिका ओपन एयर म्यूजियम की शान बढ़ाएंगे टीयू-148 एयरक्राफ्ट व एसके43बी हेलिकॉप्टर।

सदस्य सचिव सुधा वर्मा द्वारा बैठक में उपस्थित सभी मा. पदाधिकारियों का धन्यवाद कर बैठक का समापन किया गया। कार्यक्रम में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की मा. अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, मा. उपाध्यक्ष अपर्णा यादव तथा मा. सदस्यगण हिमानी अग्रवाल, सुनीता श्रीवास्तव, अंजू प्रजापति, पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, अनुपमा सिंह लोधी, सुजीता कुमारी, मीना कुमारी, नीलम प्रभात, गीता बिन्द, गीता विश्वकर्मा, पुष्पा पाण्डेय, डॉ. प्रियंका मौर्य, मीनाक्षी भराला, ऋतु शाही, सुनीता सैनी, एकता सिंह, अर्चना पटेल, जनक नंदिनी, रेनू गौड, मनीषा अहलावत, अवनी सिंह, सपना कश्यप, संगीता जैन सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी/अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow