Sambhal News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बोले सांसद, एएमयू में नहीं होता किसी के साथ भेदभाव।

सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने खुशी जताई है सांसद ने फैसले का स्वागत किया है कहा कि एएमयू अल्पसंख्यक ....

By INA News Desk
Nov 9, 2024 - 15:43
159 Views
Sambhal News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बोले सांसद, एएमयू में नहीं होता किसी के साथ भेदभाव।
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल। एएमयू पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सम्भल सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने खुशी जताई है सांसद ने फैसले का स्वागत किया है कहा कि एएमयू अल्पसंख्यक इदारा है वहीं उन्होंने एएमयू में किसी के साथ भेदभाव न होने का दावा किया है। सांसद एएमयू के स्टूडेंट भी रहे हैं।

Also Read- Sambhal News: इमामे ईदगाह मामले में कमिश्नर व डीआईजी से मिला प्रतिनिधि मण्डल- डीएम व एसपी को भी ज्ञापन सौंपकर कराया वस्तुस्थिति से अवगत।

एएमयू को अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी का दर्जा बरकार रखने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सांसद ने खुशी जताई है, उन्होंने कहा कि एएमयू अल्पसंख्यक इदारा है। जिसके लिए लंबी लड़ाई लड़ी गई वे स्वयं लड़ाई में शामिल थे। वे स्वंय एएमयू के स्टूडेंट रहे हैं। लंबे समय से फैसले का इंतजार था। वहीं उन्होंने फैसले से पूरी दुनियां में खुशी का दाबा किया। साथ ही एएमयू में किसी के साथ भेदभाव न होने का दावा करते हुए कहा कि एएमयू में हिंदू मुसलमान सभी पढ़ते हैं टीचिंग भी करते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow