Mussoorie : मसूरी रोटरी क्लब ‘नेशन बिल्डर अवार्ड से 34 शिक्षकों को किया सम्मानित

रोटेरियन रजत अग्रवाल और रोटरी क्लब मसूरी अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब्स द्वारा टीच मिशन के अंतर्गत चलाया जाने वाला ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’ जिसके द्वारा मेधावी शिक्षकों को सम्मानित

Sep 5, 2025 - 11:09
 0  58
Mussoorie : मसूरी रोटरी क्लब ‘नेशन बिल्डर अवार्ड से 34 शिक्षकों को किया सम्मानित
मसूरी रोटरी क्लब ‘नेशन बिल्डर अवार्ड से 34 शिक्षकों को किया सम्मानित

रिपोर्ट : सुनील सोनकर

रोटरी क्लब मसूरी द्वारा षिक्षक दिवस पर मसूरी के राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के 34 षिक्षको को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अधिवक्ता रणबीर सिंह ने सभी शिक्षकों को मोमेंटो को प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया।रोटेरियन रजत अग्रवाल और रोटरी क्लब मसूरी अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब्स द्वारा टीच मिशन के अंतर्गत चलाया जाने वाला ‘नेशन बिल्डर अवार्ड’ जिसके द्वारा मेधावी शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है।दीपक गुप्ता अध्यक्ष रोटरी क्लब मसूरी

जो बच्चों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाते हैं, समाज के कमजोर तबकों में शिक्षा की लौ जलाते हैं, और देश को सशक्त बनाने की दिशा में निःस्वार्थ योगदान देते हैं। यह पुरस्कार केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि एक सम्मान की भावना है ,जो बताता है कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाते, वे राष्ट्र की नींव गढ़ते हैं।रजत अग्रवाल सदस्य रोटरी क्लब मसूरी

रोटरी का उद्देश्य सिर्फ सेवा करना नहीं, बल्कि स्थायी परिवर्तन लाना है वो परिवर्तन जो हमारे समाज, हमारे शहर और हमारे स्वयं के भीतर हो। उन्होने कहा कि रोटरी का संदेश स्पष्ट है कि आइए, हम मिलकर एक ऐसी दुनिया बनाएं जहां हर बच्चा शिक्षित हो, हर शिक्षक सम्मानित हो, और हर समाज प्रगति की ओर अग्रसर हो।सैमुएल चंद शिक्षक

Also Click : Lucknow : पहली बार ओरिएंटेशन वर्कशॉप कर प्रशिक्षण बैचों के संचालन में आ रही चुनौतियों का किया जा रहा है समाधान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow