Bijnor News: बड़ी धूमधाम से निकाला गया बिजनौर में सिख समाज द्वारा नगर कीर्तन।
दशमेश पिता साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी प्रकाश उत्सव शोभा यात्रा नगर कीर्तन हर्षोल्लास के साथ में रेलवे स्टेशन गुरुद्वारा साहिब से धूमधाम से निकाला गया....

बिजनौर। रेलवे स्टेशन गुरुद्वारा साहिब में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जिला अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा के प्रभावी संचालन मे कार्यक्रम संपादित किए गए। सुबह गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब जी की संपूर्णता के उपरांत रागी जथा भाई सुरजीत सिंह नई बस्ती रागी जथा रेलवे रोड भाई हर स्वरूप सिंह द्वारा शब्द कीर्तन गुरबाणी गायन कर समोसा संगत को निहाल किया।
उपरांत सरदार सतवंत सिंह सलूजा ने कविता पढ़ संगत को निहाल किया उपरांत गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी साहब ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मुख सभी गुरमुख परिवारों की सुख शांति की अरदास की उपरांत जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा के नेतृत्व में गुरुद्वारा रेलवे बोर्ड ट्रस्ट अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह फलोदिया गुरुद्वारा नई बस्ती अध्यक्ष सरदार रविंद्र सिंह बिट्टू सरदार सुरजीत सिंह डंग सरदार गुरजीत सिंह कालरा सरदार अरविंदर सिंह सरदार हरचरण सिंह के निर्देशन में व्यवस्थित तरीके से नगर कीर्तन निकाला गया।
नगर कीर्तन में सबसे आगे नगाड़ा धामपुर अमरोहा के गढ़का पार्टी शस्त्र विद्या का प्रदर्शन करते हुए हैरत करतब दिखाते हुए चल रहे थे नगर कीर्तन में धार्मिक झांकियां कीर्तनी महिलाएं सब गुरबाणी का कीर्तन करते चल रहे थे फूलों से सजी गुरु महाराज की सवारी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी विराजमान रहे जिनके आगे पंज प्यारे susajjit वेशभूषा में चल रहे थे l नगर कीर्तन में भारी संख्या में आसपास के गुरुद्वारों की संगत श्रद्धा भाव से कीर्तन करते चल रही थी l
नगर कीर्तन का मुख्य मार्गों पर नगर की सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्रसाद का लंगर देखकर हार्दिक स्वागत किया गया नगर कीर्तन में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा चिंगारी संपादक सूर्यमणि रघुवंशी नगर पालिका अध्यक्ष पति डॉक्टर बीरबल सिंह सभासद मोनू भाई सौरभ सिंगल नूरपुर नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र पाल सिंह भाजपा क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर कमलजीत सिंह नूर धामपुर गुरुद्वारे के प्रधान सरदार अमरजीत सिंह एडवोकेट सचिन सरदार गुरुचरण सिंह चावला सरदार महेंद्र सिंह सलूजा आदि को रेलवे गुरुद्वारा ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फलोदिया सरदार मानवेंद्र सिंह देवेंद्र सिंह कटारिया सरदार हरचरण सिंह नई बस्ती के प्रधान सरदार रविंदर सिंह बिट्टू सरदार सुरजीत सिंह डंग सरदार गुरजीत सिंह कालरा सरदार अरविंदर सिंह इकबाल सिंह ने बाहर से आए अतिथियों को शाल उड़कर स्मृति चिन्न देकर सम्मानित किया।
Also Read- Kanpur News: सर्वधर्म चादर अजमेर रवाना।
जिला गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा ने रेलवे गुरुद्वारा ट्रस्ट सरदार सुरेंद्र सिंह फलोदिया नई बस्ती गुरुद्वारा के प्रधान सरदार रविंदर सिंह जिला प्रशासन द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
What's Your Reaction?






