जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निपुण भारत बैठक: बच्चों को 'गुड टच, बैड टच' की जानकारी देने का निर्देश।
Hardoi: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में निपुण भारत के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी खण्ड शिक्षा ....
Hardoi: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में निपुण भारत के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने अधीन विद्यालयों में बच्चों को 'गुड टच व बैड टच' की जानकारी दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बावन विकास खण्ड खण्ड से इसकी शुरुआत करते हुए सभी 245 विद्यालयों में 21 अगस्त को इसकी जानकारी देने को कहा तथा अन्य विद्यालयों व आँगनबाड़ी केंद्रों को भी इसका अनुसरण करने के निर्देश दिए।
बच्चे व बच्चियों को किशोरावस्था में होने वाले बदलावों को लेकर भी शिक्षित किया जाये। 14 नवम्बर को बाल दिवस के कार्यक्रम में जनपद के सभी विद्यालयों में बच्चों को 'गुड टच व बैड टच के बारे में बताया जाये। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में सोलर पैनलों की स्थापना सुनिश्चित की जाए। मेस में डाइनिंग टेबल की व्यवस्था की जाए। परिषदीय विद्यालयों में आवश्यक मरम्मत का कार्य जल्द कर करा लिया जाए। स्कूलों में मैचबॉक्स के प्रयोग से उपस्थिति की निगरानी की जाये। अच्छी उपस्थिति वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाये। स्कूलों में वाटरप्रूफ पेंट का प्रयोग किया जाये ताकि दीवारों की सुंदरता लम्बे समय तक बनी रहे। स्कूलों को सुन्दर व आकर्षक बनाया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Read- भारतीय जनता पार्टी की 'हर घर तिरंगा' यात्रा का शहर में आयोजन हुआ।
What's Your Reaction?











