भारतीय जनता पार्टी की 'हर घर तिरंगा' यात्रा का शहर में आयोजन हुआ।

Hardoi: भारतीय जनता पार्टी की "हर घर तिरंगा" फहराने की भावना जगाने के लिए आज शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। हर घर तिरंगा अभियान....

Aug 12, 2025 - 19:00
44 Views
भारतीय जनता पार्टी की 'हर घर तिरंगा' यात्रा का शहर में आयोजन हुआ।
भारतीय जनता पार्टी की 'हर घर तिरंगा' यात्रा का शहर में आयोजन हुआ।

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

Hardoi: भारतीय जनता पार्टी की "हर घर तिरंगा" फहराने की भावना जगाने के लिए आज शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपाइयों ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए लोगों को झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने यात्रा कोनरावाना किया। तिरंगा यात्रा का संचालन नगर अध्यक्ष मुदित बाजपाई ने किया। नगर के गांधी भवन से शुरू हुई तिरंगा यात्रा सोल्जर बोर्ड चौराहे से  अटल चौराहा होते हुए कंपनी गार्डन स्थित अमर जवान ज्योति पर पहुंच समाप्त हुई।

जिलाध्यक्ष ने वीर महापुरषों को याद करते हुए कहा कि तिरंगा अभियान भारत की समृद्धि, सामर्थ्य और सम्मान का प्रतीक है। इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है। जिलाध्यक्ष ने स्वतंत्र भारत के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लोकमान्य तिलक, लाला लाजपत राय, चंद्रशेखर आज़ाद, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, रामप्रसाद बिस्मिल और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई, बाबा साहेब आंबेडकर जैसे महान क्रांतिकारियों के बलिदान को याद कर कहा कि हमारे पूर्वजों ने आजादी के लिए अपने तन मन धन को भारत मां के चरणों में न्योछावर कर दिया, उनके त्याग से मिली बेशकीमती आजादी को  और उनके मूल्यों को अपने ह्रदय में सजों के रखना है। कहा कि भारत के समकालीन बहुत से देश आजाद हुए पर जिसने आजादी की कीमत को नहीं समझा आज वह सभी देश बर्बादी की कगार पर है। सशक्त भारत की युवा पीढ़ी को इस बात का अहसास है, और प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में युवा भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए सभी क्षेत्रों में अपने नवाचार से अमूल्य योगदान दे रहे है।

कहा भारत आजादी के 79वें वर्ष में पहुंच रहा है, विश्व में ऐसे बहुत कम देश है जिन्होंने इतने कम समय में अपनी अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाते हुए देश और देशवासियों को सशक्त और सक्षम बनाया कि विश्व में उसकी अहमियत बड़ी महाशक्तियों के बराबर पहुंच गई और भारत ऐसा ही एक राष्ट्र है जिसने अंतरिक्ष से लेकर  जमीन तक वह सारे आयामों को छुआ और अपने लक्ष्यों को पूरा किया।

Also Read- जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई: 69 शिकायतों का निस्तारण, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, और सामाजिक योजनाओं से लाभान्वित हुए नागरिक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow