Ayodhya News: प्रतिष्ठा द्वादशी पर सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश, महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज से लिया आशीष। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीरामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर शनिवार को अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम के चरणों में शीश झुकाया व रामलला की उतारी आरती....

By INA News Desk
Jan 11, 2025 - 15:57
53 Views
Ayodhya News: प्रतिष्ठा द्वादशी पर सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश, महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज से लिया आशीष। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या में श्री रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतिष्ठा-द्वादशी कार्यक्रम के अवसर पर।

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीरामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर शनिवार को अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम के चरणों में शीश झुकाया व रामलला की उतारी आरती। 

  • आमजन का अभिवादन किया स्वीकार

सीएम ने जन्मभूमि पथ पर खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया। मुख्यमंत्री ने यहां विधिवत दर्शन-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने यहां श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी महाराज से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम योगी ने साधु संतों के साथ भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया।

Also Read- Political News: दिल्ली चुनाव को लेकर बीजेपी ले सकती है बड़ा फैसला, बढ़ सकती है आप की टेंशन।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव आदि जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने रामकथा पार्क पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके पहले 4 जनवरी को भी अयोध्या आए थे। उस दिन उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, फिर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow