Political News: दिल्ली चुनाव को लेकर बीजेपी ले सकती है बड़ा फैसला, बढ़ सकती है आप की टेंशन।
देश में लगातार देखा जा रहा है कि चुनाव जीतने के लिए लगातार राजनीतिक पार्टियों वोटरों को लुभाने के लिए ऐसी ऐसी योजनाओं को लागू करती हैं जिससे उनको...
अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी एक बड़ा फैसला ले सकती है। इस बड़े फैसले से आम आदमी पार्टी की एक बड़ी टेंशन बढ़ सकती है। वही बड़ी फैसले के लिए दिल्ली बीजेपी की तरफ से केंद्रीय नेतृत्व से फैसले पर मोहर लगाने की मांग की गई है।
- बीजेपी चुनाव से पहले कर सकती है बड़ा ऐलान
देश में लगातार देखा जा रहा है कि चुनाव जीतने के लिए लगातार राजनीतिक पार्टियों वोटरों को लुभाने के लिए ऐसी ऐसी योजनाओं को लागू करती हैं जिससे उनको एक बड़ा फायदा होता हुआ दिखाई देता है। फिर चाहे आम आदमी पार्टी हो बीजेपी हो या फिर कांग्रेस पार्टी सभी चुनाव जीतने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते रहते हैं। दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी ने वोटरों को लगवाने के लिए एक बड़ी तैयारी कर ली है। भाजपा के बड़े नेताओं ने गुरुवार को एक बड़ी जानकारी सामने रखी है जिसमें बताया है कि दिल्ली भाजपा की घोषणापत्र समिति ने कई सिफारिशें की हैं। इनमें महिलाओं के लिए 2,500 रुपये मासिक भत्ता, आम घरों के लिए 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और पूजा स्थलों के लिए 500 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सिफारिश की गई है। घोषणा पत्र को केंद्रीय नेतृत्व के पास भेज दिया गया है। अगर मोहर लगती है तो दिल्ली वालों को इन योजनाओं का सरकार बनने पर लाभ मिलेगा।
Also Read- Delhi News: दिल्ली चुनाव से पहले आप और कांग्रेस की बड़ी टेंशन, सहयोगी पार्टी उतारेगी उम्मीदवार।
- दिल्ली वालों को अभी इन योजनाओं का मिल रहा लाभ
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और ऐसे में दिल्ली वालों को सरकार के तरफ से मुक्त बिजली और मुफ्त में पानी दिया जाता है, वहीं अगर महिलाओं की बात की जाए तो सरकार की तरफ से दिल्ली में चलने वाली दिल्ली परिवहन निगम की बसों में मुफ्त में सफर दिया जाता है। आम आदमी पार्टी ने अभी एक बड़ा ऐलान किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर राजधानी में फिर से हमारी सरकार बनती है तो महिलाओं को हम लोग भत्ता देने का काम करेंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रोहिणी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर हम सत्ता में आते हैं तो जो योजनाएं अभी चल रही है उन योजनाओं को लागू रखा जाएगा और नई-नई योजनाओं का लोगों को लाभ दिया जाएगा। बताते चलें कि दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें आती हैं। जिस पर 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगरणा होगी।
What's Your Reaction?











