Viral News: यहां सुखाय जाते हैं बिजली के तारों पर कपड़े, मौत को देते हैं दावत।

सोशल मीडिया पर आपको रोजाना हजारों लाखों वीडियो वायरल होते रहते हैं जो कि आपको हैरान और परेशान कर देते हैं। वीडियो तो जानबूझकर बनाए ....

Jan 10, 2025 - 12:32
58 Views
Viral News: यहां सुखाय जाते हैं बिजली के तारों पर कपड़े, मौत को देते हैं दावत।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो है इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक चाचा बिजली के तारों पर कपड़े को सुखाते हुए दिखाई दिए हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग चाचा की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं।

  • बिजली के तार पर चाचा ने सुखाय कपड़े

सोशल मीडिया पर आपको रोजाना हजारों लाखों वीडियो वायरल होते रहते हैं जो कि आपको हैरान और परेशान कर देते हैं। वीडियो तो जानबूझकर बनाए जाते हैं जिससे सोशल मीडिया पर वायरल हो सके तो कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो कि अपने आप में लोगों को फेमस कर देते हैं। ऐसा ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों को वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि चचा छत पर खड़े होकर बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते नजर आ रहे हैं। उनके इस कारामात को देख नीचे गली में खड़ा एक शख्स उन्हें बिजली के तारों पर कपड़े सुखाने के लिए मना भी करता है लेकिन चचा उसकी बात नहीं सुनते और बोलते हैं कि इस पर कपड़े सुखाने से कुछ नहीं होता। हमारे यहां ऐसे ही होता है। उनके इस जवाब को सुन वह आदमी बोलता है कि तुम्हें कपड़े सुखाने के लिए ये बिजली के तार ही मिले थे। कहीं गलती से उस पर हाथ लग गया तो प्राण पखेरू हो जाएंगे। फिर बाद में चाचा तारों पर से कपड़ों को उतार लेते हैं। गनीमत यह रही की बिजली के तारों में करंट नहीं दौड़ रहा था नहीं तो चाचा का आखिरी पल होता।

Also Read- वायरल न्यूज़: लड़की ने 'स्कैमर' को ही बनाया 'शिकार', कहा- रास्ते से मोमोज लेते आना

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @altu.faltu नाम से इंस्टाग्राम के प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं तो वहीं कई लोगों ने वीडियो पर लाइक और कमेंट भी किए हैं। एक यूजर्स ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा चचा को मौत से डर नहीं लगता। दूसरे ने भी चचा के मजे लेते हुए लिखा कितने तेजस्वी लोग हैं, कहां से आते हैं ये लोग। तीसरे ने लिखा हमारे यहां ऐसे ही होता है, बिजली के तारों पर कपड़े ही सुखाए जाते हैं। वहीं चौथे नहीं लिखा चाचा की हिम्मत तो देखो बिजली के तारों पर कपड़े सुखा रहे हैं। इसी के साथ-साथ बाकी के यूजर्स भी चाचा के इस कारनामे को लेकर कमेंट करने से पीछे नहीं है रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow