हरदोई: एक दिवसीय होम्योपैथिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, स्वच्छता रखने की सलाह

Jul 28, 2024 - 21:22
 0  66
हरदोई: एक दिवसीय होम्योपैथिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, स्वच्छता रखने की सलाह

हरपालपुर-हरदोई।

रविवार को कस्बे के मिघौली रोड पर एक दिवसीय होम्योपैथिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डायबिटीज, बीपी, पथरी, सफेद दाग, सर्दी जुकाम, खांसी, बुखार, मलेरिया, टाइफाइड आदि के करीब 100 मरीजों को निःशुल्क, परामर्श, जांच एवं दवाओं का वितरण किया गया। चिकित्सा शिविर में डॉ विनोद कुमार यादव ने बताया कि होम्योपैथिक दवाएं सस्ती, सुलभ एवं असाध्य रोगों में बहुत कारगर साबित होती हैं।

यह भी पढ़ें - जीनियस स्कूल के बच्चो ने 'एक पेड़, मां के नाम' कार्यक्रम के तहत लगाये पेड़

उन्होंने मरीजों को परामर्श देते हुए कहा कि बरसात के मौसम में साफ सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। इस मौसम में संक्रामक बीमारियां अपना प्रकोप तेजी से फैलाती हैं। मच्छरों से बचाव के लिए घरों के आसपास पानी का भराव न होने दें एवं रात को मच्छरदानी लगाकर ही सोएं। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक से अवश्य परामर्श लें। इस मौके पर दीपक यादव, शुभम प्रताप राजपूत, शिवम शर्मा, पुनीत, टर्रा, अंकित, अनुराग, हरिशंकर राजपूत, डॉ विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow