MP News: पवित्र नगरी में मुख्यमंत्री के आदेशों का खुला उल्लंघन शराब बंदी के भी खुलेआम परोसी जा रही शराब। 

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की पवित्र नगरी मुलताई में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद शराब बंदी कर की गई थी बता दें कि एक ओर जहां मुलताई को धार्मिक...

Apr 26, 2025 - 22:38
50 Views
MP News: पवित्र नगरी में मुख्यमंत्री के आदेशों का खुला उल्लंघन शराब बंदी के भी खुलेआम परोसी जा रही शराब। 

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की पवित्र नगरी मुलताई में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद शराब बंदी कर की गई थी बता दें कि एक ओर जहां मुलताई को धार्मिक नगरी के रूप में पहचान प्राप्त है, वहीं दूसरी ओर इसके आसपास संचालित ढाबों ने अब अवैध शराब परोसने के अड्डों का रूप ले लिया है।

नगर सहित पवित्र नगरी की सीमा से लगे कई ढाबों पर देर रात तक अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है, जिससे न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं बल्कि सामाजिक वातावरण भी दूषित हो रहा है।

पवित्र नगरी में शराबबंदी के बाद भी शराब ठेकेदार अपनी गाड़ियों से रात क़े अंधेरे में नगर मे अवैध शराब की खेप उतार रहे है, जो नगर की गली-गली में बेचीं जा रही है। वही नगर की सीमा से लगे ढाबो पर अवैध शराब जमकर बिक रही है , जिसका एक वीडियो जमकर वायरल हो रह है।

सूत्रों के अनुसार, इन ढाबों पर नशेड़ियों की भीड़ रोज़ जमा होती है, जहां खुलेआम शराब परोसी जाती है। यह सब आबकारी विभाग की नाक के नीचे हो रहा है, मगर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही। ऐसा प्रतीत होता है कि या तो विभाग को इसकी जानकारी नहीं है या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है, या फिर शराब ठेकेदार को आबकारी विभाग का संरक्षण प्राप्त है।

Also Read- Madhya Pradesh News: समस्त मुस्लिम समुदाय ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए बेगुनाह हिंदुस्तानियों को केंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद मुर्दाबाद के लगाए नारे।

वायरल वीडियो क़े बारे मे जब आबकारी विभाग क़े अधिकारियो से चर्चा करने पर कार्यवाही करने की बात भी कही गई है। सूत्रों की माने तो इन ढाबा के संचालकों की ठेकेदार से सांठगांठ होने की भी बात सामने आ रही है, जिससे यह अवैध धंधा पवित्र नगरी मे फलफूल रहा है। 

कई बार स्थानीय नागरिकों द्वारा शिकायतें भी की गईं, लेकिन हर बार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही की गई। नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इन ढाबों पर सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परोसने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि मुलताई की पवित्रता बनी रहे और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकाला जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow