Hardoi News: विधिक सेवा दिवस विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। 

जिसमें लीगल एडवाइजर आशीष तिवारी के द्वारा बताया गया सभी नागरिकों के लिए उचित निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता....

Nov 9, 2024 - 18:38
33 Views
Hardoi News: विधिक सेवा दिवस विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। 

बिलग्राम \ हरदोई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के अध्यक्ष / जनपद न्यायाधीश राजकुमार सिंह तथा सचिव/ अपर जिला जज भूपेंद्र प्रताप के आदेशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति तहसील बिलग्राम, सचिव/ तहसीलदार अमित कुमार यादव जी के निर्देशानुसार रजिस्टार कानूनगो सियाराम की अध्यक्षता में 09 नवंबर 2024 विधिक सेवा दिवस विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन तहसील सभागार में किया गया।

जिसमें लीगल एडवाइजर आशीष तिवारी के द्वारा बताया गया सभी नागरिकों के लिए उचित निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है, राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस की शुरुआत पहली बार 1995 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए की गई थी,भारत के संविधान के अनुच्छेद39ए के अंतर्गत या प्रावधान है की कोई भी नागरिक आर्थिक या अन्य निर्योग्यता के कारण से वंचित न रहे इसी उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 को पारित करके राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने राजघाट मेले की व्यवस्थाओं को देखा- घाटों में स्नान की सीमा निर्धारित कर चेतावनी के बोर्ड लगवाए जाएं।

लीगल एड क्लिनिक रईस पाल द्वारा बताया गया नालसा आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से विधिक सेवाएं योजना 2010 नालसा तस्करी और वाणिज्यक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 नालसा बच्चों की मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षक के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 नालसा गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 व पराविधिक स्वयंसेवक रूबी देवी द्वारा बताया गया की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय हरदोई द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत व भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा कार्यक्रम में उपस्थित तहसील के कर्मचारीगण व आम जनमानस लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow