Hardoi News: हीट स्ट्रोक्स से बचाव हेतु जन-जागरूक कैम्प का आयोजन करें - सहायक श्रमायुक्त

सहायक श्रमायुक्त सत्यबीर सिंह ने समस्त श्रम प्रवर्तन अधिकारियों से कहा है कि प्रमुख सचिव श्रम के निर्देशानुसार जनपद में संचालित....

Apr 17, 2025 - 18:02
41 Views
Hardoi News: हीट स्ट्रोक्स से बचाव हेतु जन-जागरूक कैम्प का आयोजन करें - सहायक श्रमायुक्त

Hardoi News: सहायक श्रमायुक्त सत्यबीर सिंह ने समस्त श्रम प्रवर्तन अधिकारियों से कहा है कि प्रमुख सचिव श्रम के निर्देशानुसार जनपद में संचालित सभी कारखानों, धान मिलों एवं जनपद में स्थापित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों आदि के नियोजकों/सेवा योजकों एवं श्रम पक्ष की ट्रेड यूनियनो के प्रतिनिधियों के साथ समय-समय पर बैठके आयोजित करें और उनसे कारखारों व प्रतिष्ठानों में लू से बचाव के लिए ओरआरस पाउच, ठण्डा पानी, छाया हेतु शेड्स और मेडिसिन किट की व्यवस्था करायें साथ ही व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की छतों को सफेद चूना की पुताई करवाये ताकि सूर्य की किरणों का प्रभाव कम किये जाने पर श्रमिकों के साथ विचार विमर्श एवं हीट स्ट्रोक्स जैसी गम्भीर समस्याओं से बचाव हेतु जन-जागरूक कैम्प का आयोजन करें और श्रमिकों को जागरूक करें।

श्री सिंह ने श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इकाइयों के नियोक्ताओं से सम्पर्क कर बताये कि श्रमिकों द्वारा गर्मी से परेशानी बताने पर उसे यथा संभव वेतन सहित अवकाश दें और पीक आर्वस में विश्राम दें तथा पालियों में कार्य करायें , कारखानों के गेट पर जूट की चटाई पानी से भिगो कर टांगे, ओआरएस पाउस आदि की व्यवस्थायें करायें।

ALso Read- Gorakhpur News: गोरखपुर को 1500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम योगी- 19 अप्रैल को 147 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास।

उन्होने बताया कि श्रमिकों के लू से बचाव के लिए चिकित्सा एवं सलाह व उपचार दिलाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी से परामर्श लेने, अध्यक्ष उद्योग व्यापार मण्डल, ईंट भट्टा एसोसिशन, समस्त कार्यदायी संस्थाओं, यूपीएसआईडीसी सण्डीला, मेसर्स वरूण बेवरेज, आपीएल, श्री गंग इण्डस्ट्रीज, बर्जर, ग्रीन प्लाई, आस्टीन प्लाईवुड सण्डीला आदि व समस्त चीनी मिलों के सेवायोजकों को निर्देश दिये गये है कि अपनी इकाइयों में श्रमिकों हेतु लू से बचाव के पर्याप्त प्रबन्ध रखें ताकि हीट बेब से श्रमिकों का बचाव हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow