Palwal News: पलवल में उधार के पैसे मांगे तो चला दी गोली। 

होडल में गढ़ी रोड पर स्थित गढ़िया मोहल्ले में  रुपए के लेनदेन को लेकर गोली चलाने व हथियार के बट से घायल करने का मामला सामने  ...

By INA News Desk
Apr 17, 2025 - 17:44
153 Views
Palwal News: पलवल में उधार के पैसे मांगे तो चला दी गोली। 

पलवल से ऋषि भारद्वाज की रिपोर्ट

पलवल जिले के होडल में एक युवक को अपने उधार दिए  12 सौ रुपए मांगना उस समय भारी पड़ गया जब आरोपियों ने जान से मारने की नियत से युवक पर गोली चला दी। लेकिन गनीमत यह रही कि गोली चलने से युवक  बाल-बाल बचा गया लेकिन आरोपियों ने युवक को सर में देसी कट्टा मारकर घायल कर दिया। गोली चला चलाने के बाद चाचा-भतीजे फरार हो गए सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

होडल में गढ़ी रोड पर स्थित गढ़िया मोहल्ले में  रुपए के लेनदेन को लेकर गोली चलाने व हथियार के बट से घायल करने का मामला सामने  में आया है। घटना की सूचना मिलते ही होडल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही वारदात को अंजाम देने वाले दोनों चाचा-भतीजे मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोल भी बरामद कर लिया है।  पुलिस ने घायल को होडल के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने घायल की हालत को गंभीर देखते हुए उसे बाहर अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है। होडल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गढ़िया मोहल्ला ओमप्रकाश के घर में बहन के शादी है।  सुबह ओमप्रकाश के परिजन लगन लेकर जा रहे थे तो ओमप्रकाश अपने पड़ोसी वीरेंद्र उर्फ गुल्ली से अपने 1200 रुपए उधार के मांगने के लिए चला गया। जब वीरेंद्र ने रुपए देने से इंकार कर दिया तो उन दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। गाली-गलौज को सुनकर दोनों के परिजन भी वहां एकत्रित हो गए। ओमप्रकाश और वीरेंद्र के परिवार वालों के बीच झगड़ा बढ़ गया। इतने में वीरेंद्र का भतीजा सौरभ वहां पर आया और झगड़े को देख वह घर के अंदर से हथियार निकालकर लाया और उसने ओमप्रकाश पर हथियार तान दिया। ओमप्रकाश ने हथियार को पकड़कर ऊपर की ओर कर दिया और गोली चल गई जिसमें ओमप्रकाश बाल-बाल बच गया।

Also Read- Lucknow News: नैमिषारण्य में जल्द हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत करेगी योगी सरकार- अयोध्या की तर्ज पर नैमिषारण्य को भी विकसित कर रही सरकार।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल की ओर बढ़ने लगे। लोगों से अपने आप को घिरता देख सौरभ ने उसी हथियार का बट ओमप्रकाश के सिर पर मार दिया। ओमप्रकाश को घायल करने के बाद दोनों चाचा-भतीजे मौके से फरार हो गए। घायल ओमप्रकाश के परिजनों ने मामले की सूचना होडल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही होडल डीएसपी कुलदीप सिंह व थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोल भी बरामद किया है। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जब इस मामले में होडल डीएसपी कुलदीप सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दविश दे रही है जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow