Palwal News: जिले की मंडियों में अनाज की बोरियों का उठान हुआ शुरू।  

पलवल जिले की मंडियों में किसान के अनाज की  सरकारी खरीद लगातार जारी है। मंडियों में जो उठान नहीं हो रहा था लेकिन डी सी के आदेश....

By INA News Desk
Apr 15, 2025 - 19:14
109 Views
Palwal News: जिले की मंडियों में अनाज की बोरियों का उठान हुआ शुरू।  

पलवल से ऋषि भारद्वाज की रिपोर्ट

पलवल जिले की मंडियों में किसान के अनाज की  सरकारी खरीद लगातार जारी है। मंडियों में जो उठान नहीं हो रहा था लेकिन डी सी के आदेश पर उठान  को भी अब शुरू कर दिया है।  होडल की मंडी में आज दोपहर बाद तक 4 लाख 10  हजार क्विंटल की सरकारी खरीद की गई है तो वहीं जिले में अब तक 9 लाख क्विंटल की खरीद की जा चुकी है।

होडल मार्केट कमेटी के  सचिव वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार मंडी गेहूं की फसल किसान लेकर आ रहे हैं किसान मंडी में पहुंच रहे हैं और होडल की मंडी में अब तक 3 लाख 45 हजार क्विंटल की सरकारी खरीद की जा चुकी है और खरीद सुचारू रूप से चल रही है अभी मंडी में किसान का अनाज मंडी में पड़ा हुआ है और मंडी में पड़े सभी अनाज की खरीद की जाएगी। वहीं हसनपुर की मंडी में 65 हजार क्विंटल की सरकारी खरीद की जा चुकी है जिले की बात करें तो जिले में अब तक 8 लाख रुपए की खरीद की जा चुकी है।

Also Read- Palwal News: सरपंच के बेटे को 6 से 7 लोगों ने रास्ते में रोककर लोहे की रोड़ों से किया हमला, पैरों को तोड़ा।

जिले में फूड सप्लाई, हेपेड और वेयर हाउस एजेंसी द्वारा खरीद की जा रही है। मंडी सचिव वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जो मंडी में  उठान की समस्या थी उसको डीसी के आदेश पर शुरू कर दिया गया है और अब तक दो दिनों में एक लाख 11 क्विंटल का उठान हो चुका है और मंडी से उठान अब लगातार जारी है उठान का काम मंडी में व्यापार मंडल को दे दिया है अब उठान की कोई समस्या नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि  किसानों की फसल की सुरक्षा के लिए सभी गेटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और उनकी निगरानी में किसानों के गेट पास काटे जा रहे हैं।  इसके अलावा किसानों के लिए  शौचालय और पीने के पानी की भी सुविधा की गई है। मेरी किसानों की  फसल  न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,425 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीदी जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow