Palwal News: पलवल जिले की मंडियों में की गई किसान के अनाज की सरकारी खरीद।  

होडल  मार्केट कमेटी के  सचिव वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गेहूं की फसल को लेकर किसान मंडी में पहुंच रहे हैं और...

By INA News Desk
Apr 7, 2025 - 19:09
141 Views
Palwal News: पलवल जिले की मंडियों में की गई किसान के अनाज की सरकारी खरीद।  
Advertisement
Advertisement

पलवल से ऋषि भारद्वाज की रिपोर्ट

पलवल जिले की मंडियों में आज किसान के अनाज की  सरकारी खरीद शुरू की गई । होडल की मंडी में 52 हजार 244   क्विंटल की खरीद हुई तो वहीं प्राइवेट एजेंसियों द्वारा 12  हजार 17  क्विंटल की खरीद की गई जो सरकारी भाव से 2430  से 2440 रुपए तक की गई है !  

होडल  मार्केट कमेटी के  सचिव वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गेहूं की फसल को लेकर किसान मंडी में पहुंच रहे हैं और आज वेयर हाउस , फ़ूड सप्लाई और हेपेड इन एजेंसियों द्वारा होडल की मंडी में सरकारी खरीद की जा रही है ! जिसमे अब तक 52 हजार 244   क्विंटल की खरीद हुई तो वहीं प्राइवेट एजेंसियों द्वारा 12  हजार 17  क्विंटल की खरीद की गई जो सरकारी भाव से 2430  से 2440 रुपए तक की गई है !  उन्होंने बताया की इस मंडी में यु पी और राजस्थान से भी किसान अपनी फसल को लेकर मंडी में आ रहे हैं और अब तक गेटों पर  21 हजार क्विंटल के गेट पास काटे जा चुके हैं और प्राइवेट के 4 हजार क्विंटल के गेट पास काटे जा चुके हैं। 

Also Read- MP News: फर्जी हार्ड स्पेशलिस्ट के इलाज से गई 7 लोगों की जान, डॉक्टर के खिलाफ मामला हुआ दर्ज।

लेकिन अभी मंडी में  उठान के लिए उचित व्यवस्थाएं नहीं है अभी उठान के लिए ठेका नहीं छोड़ गया है।उन्होंने बताया कि  किसानों की फसल की सुरक्षा के लिए सभी गेटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और उनकी निगरानी में किसानों के गेट पास काटे जा रहे हैं।  इसके अलावा किसानों के लिए  शौचालय और पीने के पानी की भी सुविधा की गई है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर उनके छेत्र में 40 हजार किसानों ने अपना पंजीकृत कराया है। जिन किसानों ने पोर्टल पर पंजीकृत किया है उन किसानों की ही फसल  न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,425 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीदी जाएगी। किसी भी समस्या से निपटने के लिए मंडी में सभी इंतजाम किए गए हैं ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement