Nuh Mewat News: नूंह के जंगलों पटाखा फैक्ट्री का खुलासा- पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद,पहले हो चुका है विस्फोट। 

पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखों में प्रयोग होने वाला विस्फोटक पदार्थ व बने हुए पटाखे बरामद किए है।  हालांकि पुलिस की....

Mar 22, 2025 - 11:07
79 Views
Nuh Mewat News: नूंह के जंगलों पटाखा फैक्ट्री का खुलासा- पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद,पहले हो चुका है विस्फोट। 

हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना खंड के बिसरू गांव के जंगलों में चल रही पटाखा फैक्ट्री पर बीती देर शाम बिछोर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखों में प्रयोग होने वाला विस्फोटक पदार्थ व बने हुए पटाखे बरामद किए है।  हालांकि पुलिस की रेड से पहले आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से बरामद विस्फोटक पदार्थ को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई है। इससे पहले भी कई बार इसी गांव में छापेमारी कर पुलिस पटाखा बरामद कर चुकी है।

  • लंबे समय से चल रही थी फैक्ट्री, पहले हो चुका है विस्फोट 

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि बिसरू गांव के जंगल में एक नहर में लंबे समय से  पटाखा फैक्ट्री चल रही है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ सहित बने हुए पटाखे बरामद किए। बताया जा रहा है कि त्यौहार के मौसम में ये अवैध फैक्ट्री स्थानीय प्रशासन की सांठगांठ से ही शुरू की जाती है। दिवाली से कुछ दिनों पहले भी इस फैक्ट्री पर पुलिस ने छापेमारी की लेकिन पुलिस खाली हाथ लौटी थी। पुलिस के जाते ही उस समय इस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था, जिसमें एक नाबालिग बच्चे ने अपनी दोनों आंखों को हमेशा के लिए खो दिया। जबकि एक दूसरा बच्चा बुरी तरह झुलस गया।  हादसे के बाद भी फैक्ट्री के संचालकों द्वारा अपना काम बदस्तूर जारी रखा।

Also Read- Haryana News: फरीदाबाद में नकली IPS बनकर पुलिस को धौंस दिखाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा

  • पुलिस ने कहा कब्जे में लिया गया सामान 

बिछोर थाना प्रभारी जगबीर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी की बिसरू गांव में नहर के पास अवैध पटाखा बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड की तो यहां पटाखा बनाने का भारी तादाद में सामान बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस की सहायता के लिए फायर बिग्रेड भी मौके पर बुलाई गई।  मौके से बरामद सभी सामान को कब्जे में ले लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही फैक्ट्री को संचालित करने वाले आरोपियों का पता लगाकर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow