Deoband News: कुत्तों के हमले में पहाड़ा घायल, इंटर कॉलेज में घुसकर बचाई जान, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पकड़ा।

पहाड़ा प्रजाति के बच्चे को खेड़ामुगल बस स्टेंड पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमलाकर घायल कर दिया। पहाड़ा ने एक इंटर कॉलेज में घुसकर जान...

Jan 17, 2025 - 22:53
63 Views
Deoband News: कुत्तों के हमले में पहाड़ा घायल, इंटर कॉलेज में घुसकर बचाई जान, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पकड़ा।

देवबंद। जंगल से भटक कर आबादी में पहुंचे पहाड़ा प्रजाति के बच्चे को खेड़ामुगल बस स्टेंड पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमलाकर घायल कर दिया। पहाड़ा ने एक इंटर कॉलेज में घुसकर जान बचाई। बाद में वन विभाग की टीम उसे साथ ले गई।दोपहर के समय एक पहाड़ा जंगल से भटक कर खेड़ामुगल बस स्टेंड पर पहुंच गया।

इस दौरान कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया। कुत्तों पर उस पर हमला किया। जिसमें वह घायल हो गया। बचने के वह बस स्टेंड के समीप बनारसी दास इंटर कॉलेज में घुस गया। कॉलेज स्टाफ ने जब उसे घायलावस्था में देखा तो वन विभाग को इसकी जानकारी दी।

Also Read- Hardoi News: डीएम ने दिया आदेश- 15 वर्ष से पूर्व जर्ज़र हो जाने वाले स्कूल भवनों के तत्कालीन निर्माण प्रभारी व अन्य जिम्मेदारों के विरुद्ध निलंबन के साथ FIR दर्ज करायी जाये।

सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी संजू कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल पहाड़ा को अपने साथ ले गए। संजू कुमार ने बताया कि कुत्तों के हमले में पहाड़ा घायल हुआ है। जिसे उपचार के बाद वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow