Deoband News: जरूरतमंदों व दीन दुखियों की सेवा करना परम पुण्य कार्य है- लोकेश

मंच निस्वार्थ भाव से निर्धन व असहाय लोगों की सेवा कर रहा है जरूरतमंद की सेवा करने से बड़ा पुण्य कर्म कोई नहीं है- अग्रवाल

Jan 15, 2025 - 14:40
77 Views
Deoband News: जरूरतमंदों व दीन दुखियों की सेवा करना परम पुण्य कार्य है- लोकेश

देवबंद: मानव सेवा को समर्पित संस्था मानव कल्याण मंच द्वारा नर सेवा नारायण सेवा के सूत्र को अपनाकर किये जा रहे सेवा कार्यों की कड़ी में आज देवीकुंड रोड स्थित श्री कृष्ण गौशाला के जरूरतमंद कर्मचारियों व सेवादारो को  तथा श्री मां बाला सुंदरी मंदिर प्रांगण में निर्धन व असहाय लोगों को मंच द्वारा सर्दी से बचाओ हेतु गर्म शाल (कंबल) वितरित किए गए।

आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकेश वत्स एडवोकेट रहे lविभिन्न सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय लोकेश वत्स एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा की जरूरतमंदों व दीन दुखियों की सेवा करना परम पुण्य कार्य है और मानव कल्याण मंच लगातार समाज के प्रत्येक वर्ग के जरूरतमंदों की सेवा का कार्य कर रहा है मानव कल्याण मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने कहा कि मंच निस्वार्थ भाव से निर्धन व असहाय लोगों की सेवा कर रहा है जरूरतमंद की सेवा करने से बड़ा पुण्य कर्म कोई नहीं हैl

Also Read- Maha Kumbh 2025: पाकिस्तान और अरब देशों में भी महाकुम्भ की धूम, महाकुम्भ 2025 को सर्च करने के मामले में पाकिस्तान टॉप पर

नर सेवा करने से आत्म संतुष्टि की अनुभूति होती है तथा हमारा उद्देश्य समाज के जरूरतमंद अंतिम व्यक्ति तक अपनी सेवा पहुंचाना है मंच के अध्यक्ष सुशील कर्णवाल ने बताया कि निर्धनों की मदद करना ही वास्तव में सच्ची सामाजिक व नर- नारायण सेवा है मंच महासचिव राजू सैनी ने  मंच द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया तथा सभी उपस्थित आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव शर्मा,संजय सैनी,सुनील बंसल,नरेंद्र बंसल,चन्द्रप्रकाश गाबा, जितेन्द्र कश्यप, रवीन्द्र कश्यप एडवोकेट,राजकुमार जाटव, मयूर गर्ग,यश बंसल आदि उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow