Hardoi News: IMA की नई कार्यकारिणी का गठन, डॉ. अजय अस्थाना अध्यक्ष और डॉ. संदीप कटियार बने सचिव।

IMA( इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) हरदोई की एक महत्वपूर्ण बैठक शहर के एक स्थानीय होटल में आयोजित की गई, जिसमें सभी सदस्यों ने सक्रिय ....

Jan 15, 2025 - 14:53
82 Views
Hardoi News: IMA की नई कार्यकारिणी का गठन, डॉ. अजय अस्थाना अध्यक्ष और डॉ. संदीप कटियार बने सचिव।

By INA News Hardoi.
IMA( इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) हरदोई की एक महत्वपूर्ण बैठक शहर के एक स्थानीय होटल में आयोजित की गई, जिसमें सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की बैठक के दौरान संगठन को नई दिशा और मज़बूती देने के लिए और साथ ही साथ अपने सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन डॉ. आनंद कुमार गुप्ता के निर्देशन में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित समिति में डॉ. अजय अस्थाना को अध्यक्ष, डॉ. संदीप कटियार को सचिव, डॉ. अखिलेश पटेल को कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर डॉ. आर. सी. अग्रवाल, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. अरुण कुमार मौर्य, डॉ. सी. के. गुप्ता, डॉ. आर. पी. गुप्ता एवं डॉ. नीरज वर्मा को मीडिया प्रभारी, डॉ. अनुज कटियार को संयुक्त सचिव, डॉ. रविंद्र सिंह को आंतरिक लेखा परीक्षक, डॉ. अमित आनंद को एडिटर जनरल, डॉ. तिरुपति आनंद को शैक्षणिक सचिव, डॉ. एस. के. सिंह को समाज सेवा सचिव के रूप में चुना गया।

Also read- Hardoi: विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने 594 किलोमीटर लम्बे मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे का अवलोकन किया

तो वहीं कार्यकारिणी के संरक्षक मंडल का दायित्व डॉ. जे.के. वर्मा, डॉ. आनंद कुमार गुप्ता व डॉ. विनय कटियार को सौंपा गया। बैठक में संगठन की आगामी योजनाओं और गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अजय अस्थाना ने IMA हरदोई के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए IMA हरदोई को और बेहतरीन चिकित्सा सेवाओं एवं जन सेवा के क्षेत्र में और अधिक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow