Hardoi News: महाकुम्भ मेला में जाने के लिए दैनिक बसों का संचालन किया जायेगा- भुवनेश्वर कुमार

महाकुम्भ मेला-2025 प्रयागराज में जाने वाले श्रद्वालुओं के लिए जनपद के निम्न स्थानों से प्रयागराज के लिए दैनिक बसों का ....

By INA News Desk
Jan 15, 2025 - 15:12
57 Views
Hardoi News: महाकुम्भ मेला में जाने के लिए दैनिक बसों का संचालन किया जायेगा- भुवनेश्वर कुमार
Advertisement
Advertisement

हरदोई: सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक परिवहन निगम भुवनेश्वर कुमार ने बताया है कि महाकुम्भ मेला-2025 प्रयागराज में जाने वाले श्रद्वालुओं के लिए जनपद के निम्न स्थानों से प्रयागराज के लिए दैनिक बसों का संचालन किया जायेगा।

Also Read- Hardoi News: IMA की नई कार्यकारिणी का गठन, डॉ. अजय अस्थाना अध्यक्ष और डॉ. संदीप कटियार बने सचिव।

श्री कुमार ने कहा है कि हरदोई से प्रयागराज साधारण बस प्रातः 7.20 बजे व सवायजपुर से प्रयागराज वायॉं हरदोई जनरथ बस प्रातः 9.25 बजे तथा शाहाबाद से प्रयागराज वायॉ हरदोई साधारण बस सायं 17.00 बजे, पिहानी से प्रयागराज वायॉ हरदोई साधारण बस सायं 18.00 बजे और हरदोई से प्रयागराज के लिए साधारण बस का संचालन महाकुम्भ में जाने वाले श्रद्वालुओं के लिए रात्रि 19.00 बजे प्रतिदिन कराया जायेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement