Hardoi: एसपी ने परेड की सलामी ली, विभिन्न निरीक्षण कर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस लाइन के परेड ग्राउन्ड में शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया, क्वार्टर गार्ड, मेस आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के टर्नआउट (वर्दी और उपस्थिति) की जांच...
By INA News Hardoi.
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने थाना मल्लावां क्षेत्रांतर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से देर रात्रि पैदल गस्त की। थानाक्षेत्र में स्थित ATM/बैंकों/शर्राफा मार्केट की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा अल्फा/बीटा टीम का आकस्मिक निरीक्षण कर ड्यूटीरत कर्मचारियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने सायरन, सीसी कैमरे और गार्ड्स की ड्यूटी आदि की जानकारी ली।
इस दौरान उनको बैंक की व्यवस्था ठीक ठाक मिली। वहीं बैंकों के आस-पास बाइक चेकिग अभियान भी चलाया गया। बैंक में चेंकिग के दौरान सीसी कैमरा, अलार्म, सुरक्षा गार्ड, समेत सुरक्षा से जुड़े अन्य बिदुओं की जांच की। बैंक में अधिकारियों को सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था में कोताही न बरतने को कहा गया है।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस लाइन के परेड ग्राउन्ड में शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया, क्वार्टर गार्ड, मेस आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के टर्नआउट (वर्दी और उपस्थिति) की जांच की गई।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने और जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।एसपी ने यूपी दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिए गए।
इसके अलावा एसपी ने मेस और क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण किया। भोजन व्यवस्था में साफ-सफाई पर जोर देते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
गार्ड कमांडरों व विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी हरपालपुर व प्रतिसार निरीक्षक भी मौजूद रहें।
What's Your Reaction?











