Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई घरौनी वितरण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा।

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगवाए जाएं। प्रेक्षागृह के प्रवेश द्वार पर रंगोली ....

Jan 17, 2025 - 22:59
59 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई घरौनी वितरण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा।

Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में 18 जनवरी को रसखान प्रेक्षागृह में होने वाले घरौनी वितरण कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगवाए जाएं। प्रेक्षागृह के प्रवेश द्वार पर रंगोली बनाई जाये। साज सज्जा की उचित व्यवस्था की जाये। 

Also Read- Hardoi: एसपी ने परेड की सलामी ली, विभिन्न निरीक्षण कर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए

प्रधानमंत्री के सम्बोधन के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की जाये। प्रत्येक विकास खण्ड व ग्राम पंचायत में सजीव प्रसारण दिखाया जाये। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। मुख्य अतिथि के हाथ से घरौनी वितरण कराया जाये। कुछ किसानों, अधिवक्ता व व्यापारियों का भी घरौनी के सम्बंध में सम्बोधन कराया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow