Hardoi News: चोरी के 7 पम्पिंग सेट के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
पूछताछ में उन तीनों की निशानदेही पर 7 पम्पिंग सेट बरामद हुए। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने माल बरामदगी करते हुए आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी सात पंपिंग सेट और एक मोटरसाइकिल ब..
By INA News Hardoi.
मझिला पुलिस सेमरावां निवासी मुन्ने मियां पुत्र मसूद आलम ने 16 जनवरी को एक तहरीर दी थी। मुन्ने मियां ने बताया कि रात को पम्पिंग सेट चोरी हो गया था। एसएचओ मझिला अरविंद कुमार यादव और उनकी टीम में शामिल एसआई सूर्य प्रताप सिंह, हमराही कांस्टेबिल हरवान सिंह और कांस्टेबिल रोहित सिंह ने शक होने पर शिवम प्रजापति पुत्र यदुनाथ निवासी बेंदुआ थाना मझिला, राम बहादुर पुत्र दाताराम निवासी नरहाई कोतवाली शाहाबाद और राम सिंह पुत्र चौधरी निवासी पुरैना थाना जलालाबाद शाहजहांपुर को एक बाइक के साथ हिरासत में लेते हुए पूछताछ की।
Also Read: Hardoi: एसपी ने परेड की सलामी ली, विभिन्न निरीक्षण कर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए
पूछताछ में उन तीनों की निशानदेही पर 7 पम्पिंग सेट बरामद हुए। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने माल बरामदगी करते हुए आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी सात पंपिंग सेट और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। हरदोई पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि मझिला में तैनात प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार यादव की टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी में सफलता पाई है। इन आरोपियों पर शाहाबाद, पाली में चोरी के मामले पंजीकृत हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद माल बरामद करते हुए उन्हें अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।
Also Read: नारी सशक्तीकरण का महाकुम्भ: उच्च शिक्षा प्राप्त महिलाओं में संन्यास का लेकर देखी जा रही उत्सुकता
पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में समस्त थाना क्षेत्र में हिस्ट्री सीटर अपराधियों की भी हाजिरी हर महीने करवाई जा रही है। हम शासन की मंशा के अनुरूप लगातार कार्यवाही कर रहे हैं। पम्पिंग सेट के बारे में पूछने पर उन्होनें अपने दो और साथियों के साथ मिल कर चोरी किए सामान के बारे में बताया। जिसमें से पाली और शाहाबाद कोतवाली इलाके से एक-एक पम्पिंग सेट शामिल है।
What's Your Reaction?











