मुजफ्फरनगर: टेस्ट ड्राइव के बहाने स्कूटी लेकर भागा शख्स, देखें पूरा वीडियो...

एजेंसी के कर्मचारियों ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करवाया है। इस चौंकाने वाली चोरी की घटना का वीडियो भी आमने आया है, वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स स्कूटी के बारे में कर्मचारियों से पूछताछ करता दिखाई दे रहा है। स्कूटी के बारे में पूछताछ करने के बाद आरोपी स्कूटी लेकर..

By INA News Desk
Jan 17, 2025 - 23:31
110 Views
मुजफ्फरनगर: टेस्ट ड्राइव के बहाने स्कूटी लेकर भागा शख्स, देखें पूरा वीडियो...

By INA News Muzaffarnagar.

मुजफ्फरनगर दिनदहाड़े नई स्कूटी लेकर एक शख्स फरार हो गया। चौंकाने वाली बात ये है कि शख्स को स्कूटी की चाभी खुशी-खुशी सौंप दी गई और वह सबके सामने से स्कूटी लेकर चला गया। पूरा मामला स्कूटी एजेंसी से जुड़ा हुआ है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। वह स्कूटी की टेस्ट ड्राइव करने के बहाने एजेंसी से लेकर निकल पड़ा। एजेंसी के लोग भी उस पर भरोसा कर बैठे लेकिन काफी देर बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो एजेंसी के कर्मचारियों का माथा ठनक गया। कुछ ही देर बाद उन्हें इस धोखाधड़ी का एहसास हो गया।एजेंसी के कर्मचारियों ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करवाया है। इस चौंकाने वाली चोरी की घटना का वीडियो भी आमने आया है, वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स स्कूटी के बारे में कर्मचारियों से पूछताछ करता दिखाई दे रहा है। स्कूटी के बारे में पूछताछ करने के बाद आरोपी स्कूटी लेकर निकला लेकिन फिर लौटकर वापस नहीं आया। कुछ देर तक एजेंसी वाले उसका इंतजार करते रहे, फिर उसे खोजने निकले लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद उन्हें एहसास हो गया कि उनके साथ धोखा हुआ है। मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है। यहां के पचेंडा रोड स्थित शोरूम से टेस्ट ड्राइव लेने के बहाने एक युवक नई स्कूटी लेकर फरार हो गया। काफी तलाशने के बाद भी आरोपी नहीं मिला।

शोरूम मालिक ने नई मंडी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताया गया कि शख्स स्कूटी खरीदने के लिए पहुंचा था। यहां उसने अपनी पुरानी स्कूटी खड़ी की और कुछ रुपये जमा कर दिए। यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी लखीमपुर जिले में कुछ दिन पहले टेस्ट ड्राइव के बहाने एक एजेंसी से कार लेकर निकला बदमाश कार में बैठे शो रूम के कर्मचारियों को तमंचे से धमका कर बीच रास्ते में उतारने के बाद कार लूट ले गया था। आनन-फानन एसपी मय पुलिस बल के शो रूम पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। देर शाम बदमाश की लोकेशन मैगलगंज की ओर मिली थी। गेट पर रखे एंट्री रजिस्टर में उसने अपना नाम जयदीप सिंह और पता लखीमपुर शहर लिखा था। इस दौरान उसने शो रूम में आई ट्वेंटी कार देखी और उसकी टेस्ट ड्राइव की बात कही थी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow