Accident के बाद गाडियां चुराकर भाग रहे 2 मामलों में चोरों की हुयी मौत, लोगों ने कहा- बुरे कर्म का फल मिला
तीनों लड़के घायल हो गए, जिसमें से एक लड़का कोमा में चला गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित बाइक फिसलने से सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था। उसी वक्त कथित तौर पर नशे के आदी 3 लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और उसकी बाइक लेकर मौ..
By INA News Delhi/Baitul.
दिल्ली और मध्य प्रदेश से ऐसे दो मामले सामने आये हैं, जिसमें गाडियां चुराकर भागकर रहे चोरों की मौत हो गयी। पहला मामला गुरुग्राम के कॉल सेंटर में कार्यरत एक कर्मचारी की बाइक फिसलने हुई मौत से जुड़ी है। दरअसल, हादसे के बाद पीड़ित युवक को बचाने के बाद मौके पर मौजूद तीन शख्स उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। इसे संयोग कहें या कुछ और, बाइक लेकर फरार हुए तीनों शख्स भी कुछ आगे जाने के बाद दुर्घटना के शिकार हो गए। दिल्ली के महरौली गुरुग्राम रोड पर एक सड़क दुर्घटना होती है। सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार घायल होकर सड़क पर गिर जाता है। इसी बीच तीन लड़के वहां से निकलते हैं और वो लहूलुहान हालत में बाइक सवार को देखते हैं। लेकिन उस घायल की मदद करने के बजाय, तीनों लड़के ने उसकी बाइक को लेकर वहां से आगे चले जाते हैं। इसी बीच बाइक सवार तड़प तड़प कर मर जाता है। लेकिन जैसे ही तीनों लड़के बाइक चोरी करके आगे जाते हैं।
वह भी सड़क दुर्घटना के शिकार हो जाते है। तीनों लड़के घायल हो गए, जिसमें से एक लड़का कोमा में चला गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित बाइक फिसलने से सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था। उसी वक्त कथित तौर पर नशे के आदी 3 लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और उसकी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद वाहन के साथ भागने वाले तीनों लोग कुछ दूर पहुंचे ही थे कि अचानक उनका भी एक्सीडेंट हो गया। गुरुग्राम पुलिस ने मीडिया को बातचीत करते हुए बताया कि एक कॉल सेंटर कर्मचारी की 11 जनवरी की सुबह घर लौटते समय मोटरसाइकिल फिसलने से जान चली गई। मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है। विकास सुबह के समय करीब 3 बजे एमजी रोड पर अपने वाहन के साथ फिसल गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह मामला 11 जनवरी की रात 3:00 बजे का है। जब घिटोरनी का रहने वाला विकास अपनी बाइक से मेहरौली गुरुग्राम रोड पर जा रहा था। घिटोरनी के पास उसकी बाइक फिसल गई।
Also Read: मुजफ्फरनगर: टेस्ट ड्राइव के बहाने स्कूटी लेकर भागा शख्स, देखें पूरा वीडियो...
बाइक फिसलने के बाद विकास फिसलते हुए काफी दूर चले जाते हैं और बुरी तरह घायल हो जाते हैं। इसी बीच वहां फतेहपुर बेरी निवासी उदय कुमार, टिंकू और परमबीर गुजर रहे थे। उन्होंने विकास को सड़क पर पड़े हुए देखा। लेकिन बजे उसकी मदद करने के तीनों उसकी बाइक को चोरी कर वहां से आगे निकल जाते हैं। विकास की तड़प तड़प कर मौत हो जाती है। दूसरी तरफ तीनों आरोपी भी कुछ दूर जाकर एमबी रोड पर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही दक्षिणी जिला पुलिस ने चारों लोगों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर विकास को मृत घोषित कर देते हैं। वहीं, उदय कुमार कोमा में चला गया, जबकि टिंकू और परमवीर की हालत अब ठीक है।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को जब्त कर लिया है। विकास एक प्राइवेट नौकरी करता था, जबकि आरोपी नशे के आदी हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया, जब वह खून से लथपथ पड़ा था तो तीन लोग उदय कुमार, टिंकू और परमबीर दुर्घटनास्थल के पास पहुंचे। तीनों विकास की सहायता करने के बजाय उसकी बाइक लेकर वहां से भाग गए। तीनों फतेहपुर बेरी के रहने वाले हैं। जबकि विकास अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करता रहा। गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक बाइक खराब हालत में थी और तीनों शख्स द्वारा उसे लेकर कुछ दूरी तक आगे जाने के बाद एमबी रोड पर फिर फिसल गई, जिससे तीनों चोर घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने कहा, एक ही समय में पुलिस को दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं। एक एमजी रोड से और एक एमबी रोड से। एमजी रोड पहुंचने पर विकास मृत पाया गया। अन्य तीन एमबी रोड पर घायल पाए गए। उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
-
बैतूल में भी ऑटो चुराकर ले जा रहे चोर की मौत
मध्य प्रदेश के बैतूल के सारणी थाना क्षेत्र के पाथाखेड़ा में संतोष कुमार के घर के सामने उनका लोडिंग ऑटो खड़ा था। 15 जनवरी की देर रात मौका देखकर चोर उनका ऑटो चुरा कर ले गया। रात को 3 बजे ऑटो मालिक को पता चला कि उनकी ऑटो चोरी हो गई है। और उसका एक्सीडेंट हो गया है। ऑटो मालिक ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पाथाखेड़ा और कालीमाई के बीच तेज रफ्तार में चल रहा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। और फिर पास के एक दूसरे पेड़ से भी टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के दो टुकड़े हो गए। और ऑटो चला रहे चोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
What's Your Reaction?











