Partition Horrors Remembrance Day UP: लखनऊ में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में निकलेगी मौन पदयात्रा
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मौन पदयात्रा निकाली जाएगी। विस्थापित परिवार साझा करेंगे अपनी पीड़ा।
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम योगी के नेतृत्व में निकलेगी मौन पदयात्रा
- सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से लोक भवन तक पदयात्रा
- विस्थापित परिवार साझा करेंगे विभाजन की पीड़ा, सीएम योगी भी करेंगे संबोधित
लखनऊ। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मौन पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार (14 अगस्त) को लखनऊ में जीपीओ स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से लोक भवन तक प्रस्तावित पदयात्रा उन लोगों को श्रद्धांजलि देने का माध्यम बनेगी, जिन्होंने विभाजन के दौरान अपार पीड़ा झेली।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, लोकभवन प्रेक्षाग्रह में विभाजन विभीषिका से प्रभावित विस्थापित परिवारों के सदस्यों को अपने अनुभव साझा करने का अवसर दिया जाएगा। साथ ही विभाजन की त्रासदी पर आधारित प्रदर्शनी, लाइव पेंटिंग और लघु फिल्म के माध्यम से उस दौर की पीड़ा और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान सीएम योगी भी संबोधित करेंगे।
इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य ब्रजलाल, महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र कुमा सिंह, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, विधान परिषद सदस्य इंजी. अवनीश कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी, विधायक सरोजनी नगर डॉ. राजेश्वर सिंह, विधायक लखनऊ उत्तर डॉ. नीरज बोरा, विधायक मलिहाबाद जयदेवी, विधायक बख्शी का तालाब योगेश शुक्ला, विधायक लखनऊ पूर्व ओपी श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ब्रज बहादुर, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अर्चना मिश्रा, महानगर अध्यक्ष भाजपा आनंद द्विवेदी, प्रतिनिधि, पंजाबी समाज, प्रतिनिधि, सिख समाज, प्रतिनिधि सिंधी समाज और प्रतिनिधि, बंगाली समाज समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
What's Your Reaction?







