Hardoi News: क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में कवियों ने रचनाओ से बाँधा समां, काव्यकृति छन्द शतक व उदयदोहावली का हुआ विमोचन। 

विधायक ने कहा कि साहित्य समाज के पथ प्रदर्शक का कार्य करता हैl होली मिलन समारोह में जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार...

Mar 18, 2025 - 17:58
51 Views
Hardoi News: क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में कवियों ने रचनाओ से बाँधा समां, काव्यकृति छन्द शतक व उदयदोहावली का हुआ विमोचन। 

Hardoi News:  क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में क्षत्रिय भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू व विशिष्ट अतिथि शाहजहाँपुर से आये वरिष्ठ साहित्यकार वीरेश सिंह परमार के द्वारा जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार राजकुमार सिंह प्रखर की कृति छन्द शतक व उदयराज सिंह उदय की काव्य कृति उदयदोहावली का लोकार्पण किया गया। 

इस अवसर पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि साहित्य समाज के पथ प्रदर्शक का कार्य करता हैl होली मिलन समारोह में जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार ब्रजराज सिंह तोमर, सतीश शुक्ल, देवेंद्र सिंह चौहान निशानाथ अवस्थी, डॉ ईश्वर चंद्रमा श्रवण कुमार रही शिवकुमार बिलग्रामी आदि जनपद के वरिष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित किया गया l साथ ही रामेंद्र सिंह तोमर अध्यक्ष बार एसोसिएशन हरदोई को सम्मानित किया गया l वरिष्ठ साहित्यकार वीरेश सिंह परमार व डॉ.शिवशरण  सिंह चौहान द्वारा काव्यकृतियो पर संक्षेप में प्रकाश डालाl कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष राजपाल सिंह द्वारा की गई l

Also read- Hardoi News: हरदोई पत्रकार एसोसिएशन कोथावा इकाई ने सीओ को सौंपा ज्ञापन, हत्यारों की गिरफ्तारी और कठोर सजा देने की उठी मांग।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी डॉ शिवशरण सिंह चौहान ,उदयवीर सिंह ,श्याम सिंह ,सीमा सिंह ,डा.ब्रह्म स्वरूप पांडेय,गौरव भदौरिया, रजनीश कुमार सिंह, अशोक सिंह, राजा बख़्शसिंह, नरेंद्र सिंह  कृष्ण कुमार सिंह जगदीश सिंह, महिपाल सिंह श्याम प्रकाश सिंह, श्याम पाल सिंह विश्वनाथ सिंह, श्याम त्रिवेदी, अशोक बाजपेई,गीतेश दीक्षित, मनीष मिश्रा,अभिनव दीक्षित आदि रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow