Hardoi News: गाली गलौज एवं मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

शादी समारोह में गाली गलौज एवं मारपीट करना थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को भारी पड़ गया जिसमें आरोपी को मुकदमा दर्ज...

By INA News Desk
May 29, 2025 - 18:04
34 Views
Hardoi News: गाली गलौज एवं मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

हरपालपुर। शादी समारोह में गाली गलौज एवं मारपीट करना थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को भारी पड़ गया जिसमें आरोपी को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि कुमार पुत्र बलराज निवासी ग्राम सेमरिया थाना हरपालपुर द्वारा तहरीर के माध्यम से पुलिस को अवगत कराया गया कि सत्येंद्र सिंह पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम पलिया थाना हरपालपुर एवं तीन अज्ञात लोगों द्वारा एक शादी समारोह में उसके साथ गाली गलौज एवं मारपीट की गई।

Also Read- Hardoi News: जमीनी विवाद में दबंगों ने दंपति पर किया हमला, घायल।

रवि कुमार से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक अंजना सचान एवं कांस्टेबल राजा बाबू द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow