Hardoi News: बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने पकड़ा, बाइक बरामद।
बीते 28 मार्च को रमेश पुत्र रग्धा निवासी ग्राम अल्हापुर थाना शाहाबाद जनपद हरदोई द्वारा थाना शाहाबाद पर तहरीर दी गयी अज्ञात चोर द्वारा....
By INA News Hardoi.
बीते 28 मार्च को रमेश पुत्र रग्धा निवासी ग्राम अल्हापुर थाना शाहाबाद जनपद हरदोई द्वारा थाना शाहाबाद पर तहरीर दी गयी अज्ञात चोर द्वारा रमेश के घर के बाहर खडी उनकी मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में रमेश की तहरीर के आधार पर थाना शाहाबाद पर मु0अ0सं0 181/25 धारा 303 ( 2 ) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी।
Also Read- Hardoi News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर पुलिस ने हिरासत में लिया।
थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र राजाराम निवासी ग्राम मोहनपुरवा थाना हरियावां जनपद हरदोई को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
What's Your Reaction?











