Hardoi News: लड़की से छेड़छाड़ व गाली-गलौज करने में पुलिस ने नामजद को पकड़ा, कार्रवाई जारी। 

बीते 22 अप्रैल को एक व्यक्ति द्वारा थाना हरियावां पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त कुलदीप पुत्र महेश निवासी ग्राम बेलाकपूर थाना हरियावां जनपद...

May 3, 2025 - 17:50
42 Views
Hardoi News: लड़की से छेड़छाड़ व गाली-गलौज करने में पुलिस ने नामजद को पकड़ा, कार्रवाई जारी। 

By INA News Hardoi.
बीते 22 अप्रैल को एक व्यक्ति द्वारा थाना हरियावां पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त कुलदीप पुत्र महेश निवासी ग्राम बेलाकपूर थाना हरियावां जनपद हरदोई द्वारा उसकी पुत्री के साथ छेडछाड़ की गयी तथा अभियुक्त के परिजनों द्वारा उसके परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज की गयी। इस संबंध में थाना हरियावां पर मु0अ0सं0 67/25 धारा 333/74/352 / 351 (3) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट बनाम 03 नामजद अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया।

Also Read- Hardoi News: बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने पकड़ा, बाइक बरामद।

विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियोग में 7/8 पॉक्सो एक्ट का लोप एवं धारा 64 बीएनएस, 3/4 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। थाना हरियावां पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त कुलदीप पुत्र महेश निवासी ग्राम बेलाकपूर थाना हरियावां जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास जारी है। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow