Political News: सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा नेता के पैर छू कर लिया आशीर्वाद, चर्चाएं हुई तेज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को चित्रगुप्त मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने भगवान चित्रगुप्त मंदिर में चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की और उसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेता और पर सांसद आरके सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद दिया।

By INA News Desk
Nov 4, 2024 - 11:50
130 Views
Political News: सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा नेता के पैर छू कर लिया आशीर्वाद, चर्चाएं हुई तेज
Advertisement
Advertisement

Political News: सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा नेता के पैर छू कर लिया आशीर्वाद, चर्चाएं हुई तेज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा भाजपा नेता के पैर छूकर आशीर्वाद लिए जाने के मामले में आप राजनीतिक चर्चाएं काफी तेज होती हुई दिखाई दे रही हैं।

चित्रगुप्त मंदिर में पहुंचे थे नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को चित्रगुप्त मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने भगवान चित्रगुप्त मंदिर में चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की और उसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेता और पर सांसद आरके सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान मौके पर नीतीश कुमार के मंत्री और अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद दिखाई दिए। बताते चलें कि मंदिर में कार्यक्रम था और इस मौके पर आरके सिन्हा शामिल होने के लिए पहुंचे थे जहां पर उनकी मुलाकात नीतीश कुमार से हुई और उन्होंने मंच पर बुलाकर उनका स्वागत किया।

आरके सिन्हा ने की नीतीश कुमार की तारीफ

बताते चले कि पटना में चित्रगुप्त मंदिर पर हुए कायाकल्प को लेकर पूर्व मंत्री आरके सिंह को बुलाया गया था जहां पर उन्होंने मंच पर खड़े होकर प्रदेश की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीख की। उन्होंने कहा कि आज से 20 साल पहले आप लोगों ने चित्रगुप्त मंदिर को देखा होगा कि यहां कैसी स्थिति हुआ करती थी। लेकिन यहां के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि इसे ठीक करो और उसके बाद मंदिर पूरी तरीके से ठीक हो गया। इतना कहने के बाद नीतीश कुमार भावुक हो गए और उन्होंने आरके सिंह के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। बताते चलें कि नीतीश कुमार का यह पहला मामला ऐसा नहीं है इससे पहले उन्होंने इससे पहले भी एनडीए संसदीय दल की बैठक के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूने की कोशिश की थी जिसके बाद विपक्षी पार्टियों ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया था। नीतीश कुमार के द्वारा आरके सिन्हा के पैर छुए जाने के बाद नई राजनीति शुरू हो सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement