Political News: दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, 7 विधायकों ने छोड़ी पार्टी
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए समय बहुत कम रह गया है 5 फरवरी को यहां मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगरणा होगी। सभी राजनीतिक पार्टियों मजबूती ...
दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां पार्टी के 7 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। विधायकों ने इस्तीफा ऐसे टाइम पर दिया जब चुनाव के लिए महज कुछ दिन बचे है।
- कमजोर होती दिखाई दे रही आप
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए समय बहुत कम रह गया है 5 फरवरी को यहां मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगरणा होगी। सभी राजनीतिक पार्टियों मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का दावा कर रही है और लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रही हैं। यहां टक्कर आम आदमी पार्टी और बीजेपी में दिखाई दे रही है।
Also Read: Political News: रवि किशन ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- ये चाहते थे महाकुंभ में कोई हादसा हो
आप के तरफ से सभी 70 सीटों पर अपनी उम्मीदवारों को उतारा जा चुका है और खुद अरविंद केजरीवाल जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। लेकिन आखिरी वक्त पर आम आदमी पार्टी को झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। पार्टी के साथ विधायकों ने एक के बाद एक इस्तीफा दे दिया है।
- विधायकों ने पार्टी पर लगाया आरोप
आम आदमी पार्टी के साथ विधायकों के द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद कहा गया है कि पार्टी ईमानदारी की विचारधारा के साथ में खड़ी हुई थी लेकिन अब धीरे-धीरे भ्रष्टाचार में लिप्त होती हुई दिखाई दे रही है। पार्टी पूरी तरीके से दलदल में फंसती हुई दिखाई दे रही है। विधायक नरेश यादव ने कहा कि मैंने ईमानदारी के लिए पार्टी को ज्वाइन किया था। लेकिन ईमानदारी कहीं से नजर नहीं आ रही है। लेकिन मैं बहुत दुखी हूं पार्टी भ्रष्टाचार को खत्म नहीं कर पा रही है।
इन विधायकों ने पार्टी से दिया इस्तीफा
1.मदन लाल, कस्तूरबा नगर
2.बी एस जून, बिज़वासन
3.रोहित महरौलिया, त्रिलोकपुरी
4.पवन शर्मा, आदर्श नगर
5.राजेश ऋषि, जनकपुरी
6.नरेश यादव, महरौली
7.भावना गौड़, पालम
What's Your Reaction?











