Mau News: महाकुम्भ की तैयारी जोरो पर, रेलवे ने जारी की ट्रेन की सूची, देखे कौन सी ट्रेन कब ...

रेलवे प्रशासन द्वारा महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 08562/08561 विशाखपट्टणम-....

Dec 24, 2024 - 17:08
71 Views
Mau News: महाकुम्भ की तैयारी जोरो पर, रेलवे ने जारी की ट्रेन की सूची, देखे कौन सी ट्रेन कब ...

मऊ। रेलवे प्रशासन द्वारा महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 08562/08561 विशाखपट्टणम-गोरखपुर-विशाखपट्टणम कुम्भ मेला विशेष गाड़ी का संचलन विशाखपट्टणम से 05, 19 जनवरी एवं 16 फरवरी, 2025 दिन रविवार तथा गोरखपुर से 08, 22 जनवरी एवं 19 फरवरी, 2025 दिन बुधवार को 03 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

08562 विशाखपट्टणम-गोरखपुर कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 05, 19 जनवरी एवं 16 फरवरी, 2025 दिन रविवार को विशाखपट्टणम से 22.20 बजे प्रस्थान कर विजयनगरम से 23.20 बजे, दूसरे दिन श्रीकाकुलम रोड से 00.12 बजे, पलासा से 02.32 बजे, ब्रह्मपुर से 03.15 बजे, छत्रपुर से 03.30 बजे, बालुगाँव से 04.22 बजे, खोरधा रोड से 05.40 बजे, भुवनेश्वर से 06.10 बजे, नराज मार्थापुर से 06.37 बजे, ढ़ेंकानाल से 07.37 बजे, अनुगुल से 09.05 बजे, बोइंडा से 09.42 बजे, रेढ़ाखोल से 10.22 बजे, सम्बलपुर सिटी से 11.30 बजे, झारसुगुड़ा रोड से 12.15 बजे, रायगढ़ से 13.57 बजे, चाँपा से 15.02 बजे, बिलासपुर से 16.15 बजे, पेन्ड्रा रोड से 18.02 बजे, अनूपपुर से 18.50 बजे, शहडोल से 19.40 बजे, उमरिया से 20.44 बजे, तीसरे दिन कटनी से 01.25 बजे, मैहर से 02.20 बजे, सतना से 02.55 बजे, मानिकपुर से 04.20 बजे, प्रयागराज छिवकी से 06.30 बजे, मिर्ज़ापुर से 07.27 बजे, चुनार से 07.57 बजे, वाराणसी जं. से 11.30 बजे, जौनपुर से 13.00 बजे, मऊ से 15.50 बजे तथा देवरिया सदर से 19.05 बजे छूटकर गोरखपुर 20.25 बजे पहुँचेगी।

Also Read- Mau News: महाप्रबंधक सौम्या माथुर के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे ने रचा इतिहास- तीन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित।

वापसी यात्री में, 08561 गोरखपुर-विशाखपट्टणम कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 08, 22 जनवरी एवं 19 फरवरी, 2025 दिन बुधवार को गोरखपुर से 14.20 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 16.00 बजे, मऊ से 18.20 बजे, जौनपुर से 21.40 बजे, वाराणसी जं. से 23.20 बजे, दूसरे दिन चुनार से 00.52 बजे, मिर्ज़ापुर से 01.20 बजे, प्रयागराज छिवकी से 04.10 बजे, मानिकपुर से 06.40 बजे, सतना से 08.50 बजे, मैहर से 09.20 बजे, कटनी से 10.20 बजे, उमरिया से 11.47 बजे, शहडोल से 13.10 बजे, अनूपपुर से 14.00 बजे, पेन्ड्रा रोड से 14.52 बजे, बिलासपुर से 18.05 बजे, चाँपा से 18.52 बजे, रायगढ़ से 19.57 बजे, झारसुगुड़ा रोड से 21.30 बजे, सम्बलपुर सिटी से 22.20 बजे, रेढ़ाखोल से 23.37 बजे, तीसरे दिन बोइंडा से 00.22 बजे, अनुगुल से 01.50 बजे, ढ़ेंकानाल से 03.07 बजे, नराज मार्थापुर से 04.32 बजे, भुवनेश्वर से 05.00 बजे, खोरधा रोड से 05.35 बजे, बालुगाँव से 06.32 बजे, छत्रपुर से 07.12 बजे, ब्रह्मपुर से 07.27 बजे, पलासा से 09.02 बजे, श्रीकाकुलम रोड से 09.55 बजे तथा विजयनगरम से 10.55 बजे छूटकर विशाखपट्टणम 12.15 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेज यान का 01, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 08 तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow