Hardoi: प्रमुख सचिव ने संडीला मंडी में धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर 3 केंद्र प्रभारियों को हटाने के दिए आदेश। 

प्रमुख सचिव, खाद्य तथा रसद विभाग, उ०प्र० शासन रणवीर प्रसाद ने सण्डीला मण्डी के धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने

Nov 29, 2025 - 18:58
51 Views
Hardoi: प्रमुख सचिव ने संडीला मंडी में धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर 3 केंद्र प्रभारियों को हटाने के दिए आदेश। 
प्रमुख सचिव ने संडीला मंडी में धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर 3 केंद्र प्रभारियों को हटाने के दिए आदेश। 

Hardoi: प्रमुख सचिव, खाद्य तथा रसद विभाग, उ०प्र० शासन रणवीर प्रसाद ने सण्डीला मण्डी के धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर धान खरीद का हाल जाना व स्टॉक रजिस्टर आदि देखा। वही काम में लापरवाही व एवं शिथिलता पाये जाने पर उन्होंने तीन केन्द्र प्रभारियों को हटाकर नये केन्द्र प्रभारी नियुक्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा जो भी ग्रामीण क्रय केन्द्रों पर आते है, उन्हें टोकन के आधार पर तौल की जाये। उन्होने किसानों की समस्याओं को मौके पर सुना तथा जिला खाद्य विपणन अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य मे किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। 

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी किसानों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्व रूप से किया जायेगा, तथा प्रमुख सचिव द्वारा जो भी निर्देश दिये गये है, उसका अनुपालन किया जायेगा। इस मौके पर संभागीय खाद्य नियंत्रण/विशेष सचिव अतुल सिंह, ज्वांइट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी संडीला, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Also Read- Hardoi: मुख्य विकास अधिकारी ने किया S I R कार्यक्रम का निरीक्षण, शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow