Lucknow: राज्य कर विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज एवं आयुक्त राज्य कर डा0 नितिन बंसल ने सांख्यिकी पत्रिका वार्षिक प्रतिवेदन 2024-25 का विमोचन किया। 

उत्तर प्रदेश के राज्य कर विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज एवं आयुक्त राज्य कर डा0 नितिन बंसल ने विभाग की सांख्यिकी

By INA News Desk
Dec 1, 2025 - 19:05
64 Views
Lucknow: राज्य कर विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज एवं आयुक्त राज्य कर डा0 नितिन बंसल ने सांख्यिकी पत्रिका वार्षिक प्रतिवेदन 2024-25 का विमोचन किया। 
राज्य कर विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज एवं आयुक्त राज्य कर डा0 नितिन बंसल ने सांख्यिकी पत्रिका वार्षिक प्रतिवेदन 2024-25 का विमोचन किया। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राज्य कर विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज एवं आयुक्त राज्य कर डा0 नितिन बंसल ने आज विभाग की सांख्यिकी पत्रिका वार्षिक प्रतिवेदन 2024-25 का सचिवालय लाल बहादुर शास्त्री भवन के सभागार में विमोचन किया। 

आयुक्त राज्य कर डा0 नितिन बंसल ने बताया कि यह पत्रिका वर्ष के सभी सांख्यिकी आंकड़ों का संकलित रूप है तथा विभिन्न प्रकार के विभिन्न वर्षाे के कर निर्धारण, वाद, रजिस्ट्रेशन संग्रह जनपद व वस्तु वार डीलर वार संकलित है जो राज्य कर के अधिकारियों के शासकीय कार्यों के लिए उपयोगी है। इसमें राज्य कर विभाग को भारत सरकार के आदेश से प्राप्त होने वाले आईजीएसटी आदेश और रिफंड आदेश भी रिकॉर्ड के रूप में संकलित करके रखे जाते हैं।

इस अवसर पर विभाग के विशेष सचिव राहुल पांडे अपर आयुक्त धनंजय शुक्ला एवं सुनील वर्मा व विभाग के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार तिवारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow : उत्तर प्रदेश में SIR पुनरीक्षण की तिथियां एक सप्ताह बढ़ीं, 11 दिसंबर तक पूरी होगी गणना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement