Hardoi News: सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर हुआ कार्यक्रम, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां। 

ब्लॉक सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा, सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक कार्यक्रम का ....

Mar 26, 2025 - 19:47
85 Views
Hardoi News: सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर हुआ कार्यक्रम, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां। 

Hardoi News: ब्लॉक सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा, सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सण्डीला ने आठ साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों के विषय में विस्तार से बताया। 

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अरुणिमा श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी प्रतिमा शर्मा,  खण्ड शिक्षा अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सण्डीला, बीजेपी मल्हेरा मंडल अध्यक्ष सर्वेश राठौर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं  के बारे में विस्तार से बताया गया।

Also Read- Agra News: सीएम योगी ने आगरा में संतों की धर्म सभा को किया संबोधित, कहा- महाकुंभ में संतों ने समाज को जोड़ा।

प्रधान मंत्री आवास के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र  वितरण किए गए। मुख्य अतिथि  द्वारा समस्त विभागों के स्टालों का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम के अन्त में प्रतिमा शर्मा,खण्ड विकास अधिकारी ने आये हुए अतिथियों, ग्राम प्रधान एवं जनमानस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow