उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी का 53वां जन्मदिन सेवा भाव से मनाया, शाहाबाद अस्पताल में बांटे फल और किया पौधारोपण

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी का 53वां जन्मदिन शाहाबाद में सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए और पौधारोपण किया गया।

Jul 22, 2026 - 11:48
15 Views
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी का 53वां जन्मदिन सेवा भाव से मनाया, शाहाबाद अस्पताल में बांटे फल और किया पौधारोपण

Report : मुकेश सिंह

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के 53वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे फल, किया पौधारोपण

उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी का 53वां जन्मदिन हरदोई जिले के शाहाबाद में सेवा कार्यों और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की शाहाबाद नगर इकाई के अध्यक्ष दीपकमल राठौर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को सामाजिक सरोकारों से जोड़ा। शाहाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसूति कक्ष में भर्ती मरीजों का हालचाल जानते हुए उन्हें फल वितरित किए गए। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में पौधे लगाकर राज्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की गई।

आयोजन के दौरान दीपकमल राठौर ने कहा कि रजनी तिवारी ने कड़े संघर्षों और विषम परिस्थितियों के बीच राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है और शाहाबाद क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनके जन्मदिन के मौके पर जनसेवा करना और हरियाली बढ़ाना समाज के प्रति एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास है।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेताओं ने कहा कि राज्यमंत्री क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण के लिए निरंतर तत्पर रहती हैं। उन्होंने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है और सुख-दुख में हमेशा जनता के साथ खड़ी रही हैं। उपस्थित सभी लोगों ने उनके सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सक डॉक्टर आर.के. मिश्रा, डॉक्टर अनुज, नीरज राजपूत, नगर महामंत्री राजीव कुमार सोनी, नगर उपाध्यक्ष सचिन राठौर, अभय शर्मा, राजकुमार राठौर समेत कई प्रमुख पदाधिकारी, चिकित्सक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow