Rampur News: नगर मे चौराहे पर खड़े ई रिक्शा बने नागरिको की परेशानी का सबब

चौराहे पर खड़े ई रिक्शा जाम को हर समय न्योता देये है सड़को व चोराहो पर ई रिक्शा खड़े देखे जा सकते है। कुछ रिक्शा तो ऐसे है जिनकी हालत जर जर है वही जिनका परि...

Jan 30, 2025 - 22:49
 0  21
Rampur News: नगर मे चौराहे पर खड़े ई रिक्शा बने नागरिको की परेशानी का सबब
 मसवासी में ई-रिक्शा आड तिरछा खड़े होने के कारण काशीपुर मार्ग पर लगा जाम

By INA News Rampur.

रिपोर्ट: आमिर हुसैन

मसवासी- रामपुर: नगर के चौराहे पर खड़े ई रिक्शा जनता की परेशानी का सबब बन गये है। नगर पंचायत प्रशासन इन ई रिक्शा चालको के खिलाफ कोई कार्रवाई नही कर रही है। चौराहे पर खड़े ई रिक्शा जाम का सबब बन रहे है जिसकी वजह से आने जाने वाले वाहन चालको व आम लोगो को दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत प्रशासन इन ई रिक्शा चालको के खिलाफ कोई कार्रवाई अमल मे नही ला रही है। जहा एक तरफ ई रिक्शा चलने से नागरिको की परेशानी कम हुई है वही चौराहे पर खड़े ई रिक्शा जाम को हर समय न्योता देये है सड़को व चोराहो पर ई रिक्शा खड़े देखे जा सकते है। कुछ रिक्शा तो ऐसे है जिनकी हालत जर जर है वही जिनका परिवहन विभाग मे कोई भी पंजीकरण नही है।

Also Read: Deoband News: हरियाणा पुलिस की गाड़ी से घायल सोनू की उपचार के दौरान मौत

जहा एक तरफ रिक्शा चालक पररिवहन विभाग को हजारो रूपए का चूना लगा रहे है। वही जर जर ई रिक्शा हादसो को दावत दे रहे है इसके बावुजूद भी अधिकारी इन के खिलाफ कोई कार्रवाई नही कर रहे है। गुरुवार को भी नगर के मुख्य चौराहे पर ई-रिक्शा के आने तिरछा खड़ा होने से जाम की समस्या पैदा हो गई जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। ई-रिक्शा चालक भी नगर पंचायत प्रशासन से नगर में ई रिक्शा स्टैंड बनाए जाने को लेकर मांग कर चुके हैं लेकिन नगर पंचायत प्रशासन ई रिक्शा स्टैंड बनाने की प्रति गंभीर नहीं है। इधर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया की ई रिक्शा चालकों को मार्ग के किनारे रिक्शा खड़ा ना करने की हिदायत की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow