रामपुर: पॉलीथिन के खिलाफ चला अभियान, 9000 का वसूला जुर्माना
जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ नगर के मुख्य बाजार, सब्जी मंडी में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान तीन ...
By INA News Rampur.
रिपोर्ट: आमिर हुसैन
मसवासी /रामपुर: जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत प्रशासन ने नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने दुकानों से प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद कर जुर्माना वसूला है।
यह भी पढ़ें: जौनपुर: हिंदू पूर्वजों के साथ अपना गोत्र जोड़ रहे यहां के मुस्लिम, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ नगर के मुख्य बाजार, सब्जी मंडी में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान तीन दुकानों से पौने दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद करते हुए दुकानदारों से 9 हजार का जुर्माना वसूला गया। टीम की कार्रवाई देख नगर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई देख कई दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग खड़े हुए।
What's Your Reaction?











