Hardoi News: 25 करोड़ का अपव्यय करने के मामले में प्रधानों-सचिवों को वसूली नोटिस जारी, विकास कार्यों की शह पर हुयी बड़ी अनियमितता।
जिले में 168 ग्राम पंचायतों के अभिलेखों एवं कार्यों की जांच में करीब 25 करोड़ रुपये की अनियमितता पाई गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया, वित्तीय अनियमितता...
By INA News Hardoi
हरदोई। जिले में 168 ग्राम पंचायतों के अभिलेखों एवं कार्यों की जांच में करीब 25 करोड़ रुपये की अनियमितता पाई गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया, वित्तीय अनियमितता की गई धनराशि की वसूली के नोटिस जारी कर दिए गए हैं, ग्राम पंचायत सचिवों को सहायक विकास अधिकारी के माध्यम व्यय से संबंधित अभिलेखों को उपलब्ध करवा कर अधिभार हटाने का एक मौका और दिया जा रहा है, इसके बाद वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। विकास कार्य के लिए आवंटित बजट में ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों ने सेंध लगा कर करोड़ों के वारे न्यारे कर दिए। वित्तीय वर्ष 2020-21 से वित्तीय वर्ष वित्तीय वर्ष 2022-2023 तक के विकास कार्यों में यह बड़ी अनियमितता सामने आई है। वित्तीय अनियमितता की जद में आए ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सचिवों का ब्योरा विभागी पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया गया है।
ब्योरा के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 में पिहानी विकास खंड की अंबारी में 12 लाख 30 हजार, एवं हन्न पसिगवां में 13 लाख 96 हजार,हिंदू नगर में 27 लाख 41 हजार, मगरापुर में आठ लाख, मनिकापुर में 10 लाख 65 हजार, रसूलपुर में 29 लाख 74 हजार, सलेमपुर में चार लाख, संडीला की मंडौली में 32 लाख, तलौली में 29 लाख 23 हजार, टिकरा कलां में 23 लाख 80 हजार, सुरसा की महुरा कला में 15 लाख 58 हजार, सरैंया में 15 लाख 42 हजार, नेवादा में सात लाख, टड़ियावां की भरांव में 12 लाख 21 हजार, जगरौली में 12 लाख 85 हजार, कालाआम में 70 हजार, कुआमऊ सिमरौली में 15 लाख 53 हजार, टड़ियावां में 39 लाख 63 हजार, बोझवा में 18 लाख 43 हजार, अहिरोरी की काईमऊ पर 25 लाख 87हजार, करीमनगर सैदापुर पर 92 लाख 29 हजार, खाड़ाखेड़ा पर 53 लाख 18 हजार, अटवा कटैया पर वित्तीय अनियमितता पर 73 लाख 91 हजार रुपये अधिभार रोपित किया गया है।
बेहंदर विकास खंड की बेहंदर कला पर 51 लाख 42 हजार, गौरी सैय्यद तालिब पर 10 लाख 68 हजार, करिलवां पर 10 लाख 48 हजार से अधिक की वसूली होनी है। भरावन की बहुती पर 64 लाख, भरावन से एक करोड़ सात लाख, बम्हनऊ पेंग से आठ लाख 65 हजार, ढिकुन्नी से 21 लाख 79 हजार, गोनी से 19 लाख 63 हजार, कनौरा अंट से 15 लाख 63 हजार, खसरौल 26 लाख 12 हजार, महुआडांडा आठ लाख, परसा मोहद्दीनपुर 24 लाख 19 हजार, पिपरी नरायनपुर 29 लाख 23 हजार, राममदारपुर नौ लाख, सहिगांवा 12 लाख 15 हजार, श्यामदासपुर 11 लाख 12 हजार, लौली 12 लाख 74 हजार, कटियार सात लाख 55 हजार, पहाड़पुर11 लाख 21 हजार, भरखनी विकास खंड की अमिरता मरखेरा छह लाख 96 हजार, बाबरपुर 26 लाख 39 हजार, बहोरा नौ लाख 79 हजार, कमालपुर 27 लाख 43 हजार, बिलग्राम विकास खंड की बैफरिया में एक लाख 93 हजार, बरगावां में 15 लाख 98 हजार, बेहटी खुर्द में छह लाख, चौधरियापुर हूंसेपुर 27 लाख 73 हजार, धंधियामऊ नेकपुर 18 लाख 28 हजार, धोंधी में 57 लाख 82 हजार, दुर्गागंज 40 लाख 37 हजार, गुरौली में पांच लाख 74 हजार, हसनपुर मरौली 19 लाख 35, जलालपुर 16 लाख 70 हजार, जरौली रायपुर 31 लाख 64 हजार, कोईलारा 12 लाख 61, म्योरा 18 लाख 54 हजार,
सकराहा 16 लाख, सढ़ियापुर 24 लाख 98 हजार, पंथौरी19 लाख 93 हजार, बैरमपुर में 11 लाख 27 हजार, कटरी बिलौली में सात लाख 13 हजार, चंदनपुर में आठ लाख 50 हजार, हरियावां विकास खंड की अरवा गजोधरपुर में 16 लाख 17 हजार, बाबूपुर कचनारी 12 लाख 98 हजार, बगौचा में 16 लाख 93 हजार, बजेहरा में 13 लाख 60 हजार, बिजगवां में 18 लाख 56 हजार, जरेली में 32 लाख 56 हजार, कल्यानी में नौ लाख 63 हजार, मवैया में 62 लाख 28 हजार, रहीमपुर में 12 लाख 75 हजार, सिरसा 15 लाख 11 हजार, टेनी में 29 लाख 98 हजार, सरैंया में 10 लाख, कछौना विकास खंड की बगौरा में 14 लाख 91 हजार, अरवा सरसंड 24 लाख , पुरवा में 31 लाख 67 हजार, समसपुर में 27 लाख 76 हजार, कोथावां विकास खंड की जनिगांव में 39 लाख, जुगराजपुर में 13 लाख 39 हजार की अनियमितता पाई गई है। वहीं वित्तीय वर्ष 2021-22 में बिलग्राम विकास खंड की अलीगढ़,बेरुआ निजामपुर, चौधरियापुर हूंसेपुर, धोंधपुर, नूरपुर हथौड़ा, हरपालपुर विकास खंड की मिरगावां चौधरियापुर, कछौना विकास खंड की गौसगंज, ज्ञानपुर, कोथावां विकास खंड की गौरी कोथावां,
नगवां, ऊंगपुर, ऐमा, पिहानी विकास खंड की हरिहरपुर, बेहरमा, सांडी की तेरापुरसेली, संडीला की अटवा डांडा, मझिगवां, टिकारा बरार, उत्तरधंइयां, पथोइया, मुछैना, सुरसा की महुरा कला, टड़ियावां की ओदरा तरी, अहिरोरी विकास खंड की अहिरी, अहिरोरी, बरखेरवा,गोरवाधार, बावन विकास खंड की गंगौली, सेहुरी, भरावन विकास खंड की बम्हनऊ टिकारा, किरला, जगसरा, बिलरिया, बरुआरा, भाभर केशवपुर, हुल्लापुर पथेउरा, खतौली दुगावां, कुरारी, मैकपुर आदि ग्राम पंचायतों पर भी एक करोड़ से अधिक धनराशि से लेकर पांच लाख रुपये तक की वसूली निकाली गई है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि आडिट आपत्ति के प्रकरणों के निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को बैठक करवाई जा रही है।
संबंधित ग्राम पंचायतों को एक मौका दिया जा रहा है, आडिट आपत्तियों का निस्तारण न होने पर वसूली की कार्रवाई शुरू करवाई जाएगी। 2022-23 में कछौना विकास खंड की गौसगंज, तेरवा दहिगवां, मरेऊरा, कोथावां विकास खंड की कल्हेपुर, मल्लेपुर, माधौगंज की एकसई, मुढ़ियाखेड़ा, न्योली सराय, सुआपुर काजीपुर, सराय ऊद, संडीला की गोसवा डोंगा, किन्हौटी, मझगांव, शाहाबाद की आगमपुर धुराई, दलेलनगर, उधरनपुर, पसिगवां, सुरसा की महुराकला, टड़ियावां की भरावं, गुलरिया, साखिन रमुआपुर, टोंडरपुर की टोंडरपुर एवं कैमी, अहिरोरी की कोट, बावन की मुजाहिदपुर, पलिया कोईलहा, भरावन की पिपरी नारायनपुर, भरखनी की सराय सैफ, बिलग्राम की परछल रसूलपुर, परुछी, तेरिया, रसूलपुर गोवा, हरियावां की भदेउरा, हरपालपुर की अरवल, बेहटी लखी, भटौली धरम, भूपति नगरा, दहेलिया, मुहालनपुर, मोरवा शाहाबुद्दीनपुर, पलिया कीरतपुर, टिलिया घटसवां, तिथिगांव, मुरचा ग्राम पंचायतों पर दस बीस लाख से 80 लाख रुपये तक की अनियमितता पर वसूली नोटिस जारी किए गए हैं।
What's Your Reaction?









