Hardoi News: रेड क्रॉस सोसाइटी का 15 जून को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मुख्यमंत्री राहत कोष के द्वारा होगी इलाज की सुविधा। 

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी हरदोई के सचिव सुनील सिंह सोमवंशी ने बताया कि अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी हरदोई के ....

Jun 4, 2025 - 19:50
43 Views
Hardoi News: रेड क्रॉस सोसाइटी का 15 जून को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मुख्यमंत्री राहत कोष के द्वारा होगी इलाज की सुविधा। 

हरदोई। मानवता की सेवा में अग्रणी संस्थान इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 15 जून को रेड क्रॉस भवन में आयोजित होगा। 

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी हरदोई के सचिव सुनील सिंह सोमवंशी ने बताया कि अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी हरदोई के सौजन्य से एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 15 जून 2025, दिन रविवार, समय 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक इंडियन रेडक्रॉस भवन में आयोजित होगा।इस कार्यक्रम के संयोजक रेड क्रॉस सोसाइटी के अभिषेक गुप्ता और गोपाल द्विवेदी रहेंगे।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनएच-731 परियोजना पर बैठक, परियोजना अवरोधों का निस्तारण।

उन्होंने बताया कि फिजिशियन, हृदय रोग विशेषज्ञ, कैंसर विशेषज्ञ, मूत्र रोग विशेषज्ञ, फिजियोथैरेपिस्ट, ब्लड प्रेशर व रेंडम ब्लड शुगर, अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच व परामर्श दिया जाएगा। रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति डॉक्टर रमेश अग्रवाल ,उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार, कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव और सचिव सुनील सिंह सोमवंशी ने अपील की कि परामर्श और अधिक जानकारी के लिए अमित श्रीवास्तव मोबाइल नंबर  84290 21815 से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं इसमें मुख्यमंत्री राहत कोष के द्वारा इलाज की सुविधा प्रदत्त होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow