Hardoi: ओ’ लेवल एवं ‘सीसीसी’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू।

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संचालित ‘ओ’ लेवल एवं ‘सीसीसी’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण

May 16, 2026 - 18:02
126 Views
Hardoi: ओ’ लेवल एवं ‘सीसीसी’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू।
ओ’ लेवल एवं ‘सीसीसी’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू।
हरदोई। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संचालित ‘ओ’ लेवल एवं ‘सीसीसी’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत कम्प्यूटर प्रशिक्षणदायी संस्थाओं के चयन हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। यह योजना अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के शिक्षित एवं बेरोजगार युवक-युवतियों को नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या-285 दिनांक 15 मई 2026 के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट (NIELIT) से मान्यता प्राप्त समस्त कम्प्यूटर प्रशिक्षण संस्थाएं आवेदन कर सकती हैं।
योजना के अंतर्गत इंटरमीडिएट उत्तीर्ण बेरोजगार युवक-युवतियों को ‘ओ’ लेवल एवं ‘सीसीसी’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र संस्थाएं 20 मई 2026 से 03 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।
ऑनलाइन आवेदन पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट
backwardwelfareup.gov.in
तथा
obccomputertraining.upsdc.gov.in
पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन के साथ संस्थाओं को मान्यता संबंधी अभिलेख, आधारभूत ढांचे का विवरण तथा निर्धारित प्रारूप में नोटरी शपथ-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। साथ ही आवेदन की हार्ड कॉपी कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, हरदोई में 03 जून 2026 सायं 5 बजे तक जमा करानी होगी।
किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए मोबाइल नंबर 9076600582 पर संपर्क किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow